
मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक का परिवार एक बार फिर सुर्खियों में बना हुआ है, क्योंकि वो पांचवीं बार पापा बनने जा रहे हैं. अरमान की पहली पत्नी पायल प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही वो अपने चौथे बेबी को जन्म देंगी. अरमान अपनी दोनों वाइफ पायल और कृतिका के साथ बिग बॉस ओटीटी में नजर आ चुके हैं, जहां यह तिकड़ी काफी फेमस हुई. यह फैमिली अक्सर अपने व्लॉग में अपनी पर्सनल लाइफ को दिखाती रहती है. इस समय अरमान की फैमिली बहुत खुश है, क्योंकि जल्द ही उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है. इस बीच पायल मलिक ने अपना स्टाइलिश मैटरनिटी फोटोशूट करवाया है, जिसमें उन्होंने अपने चार अलग-अलग अवतार दिखाए हैं.
पायल का ग्लैमरस मैटरनिटी फोटोशूट
अरमान मलिक ने इंस्टाग्राम पर पायल के मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें पायल बेहद ही ग्लैमरस लग रही हैं. पायल ने चार अलग-अलग ड्रेस में फोटोशूट कराया है, जिसमें पहली फोटो में वो अपने पति अरमान के साथ नजर आ रही हैं, इस फोटो में अरमान कुर्सी पर बैठे हैं और पायल उनके बगल में खड़ी हैं. अरमान ने लाल रंग की शर्ट और ब्लैक पैंट पहन रखी है. रेड कलर के गाउन में पायल भी बहुत खूबसूरत लग रही हैं.
रेड कलर के बॉडी हैंगिंग गाउन में पायल अपने बेबी बंप को अच्छी तरह से फ्लॉन्ट कर रही हैं. उनका गाउन ऑफ शोल्डर है, जिसकी वजह से वो काफी स्टाइलिश भी लग रहा है. रेड कलर के गाउन के साथ पायल ने बालों का बन बनाया हुआ है और कानों में बेहद स्टनिंग इयररिंग्स पहन रखे हैं.

पायल मलिक ने रेड गाउन के अलावा ब्राउन कलर के बेहद सुंदर गाउन में भी फोटोशूट कराया. पायल ने जो गाउन पहना है, उसे देखकर कॉमेडियन भारती सिंह के मैटरनिटी फोटोशूट गाउन की याद आ रही है. इस गाउन के साथ उन्होंने स्लीक पोनीटेल बनाई है,जो उनके लुक को कंप्लीमेंट कर रही है.
इस फोटो में उनके साथ उनकी दूसरी पत्नी कृतिका भी नजर आ रही हैं. ब्लैक कलर की बॉडी फिट ड्रेस में कृतिका बहुत ग्लैमरस लग रही हैं और वो जमीन पर बैठकर बेबी बंप को किस करती दिखाई दे रही हैं. कृतिका ने हॉल्टर नेक गाउन पहना है और बालों को कर्ल करके खुला छोड़ा हुआ है. पायल और कृतिका दोनों कैमरे को देखकर क्यूट पोज देती दिखाई दे रही हैं.

पायल मलिक के मैटरनिटी लुक में मॉर्डन फैशन की झलक देखने को मिली, इस फोटो में उन्होंने हल्के भूरे रंग का पावर सूट और ब्लैक क्रॉप टॉप पहन रखा है. कुर्सी पर बैठे हुए वो स्टाइल में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं और वो किसी बॉस लेडी की तरह दिख रही हैं. स्लीक हेयरस्टाइल, ड्यूई मेकअप और न्यूट्रल बैकग्राउंड उनके बेबी बंप और फेस के ग्लो को खूबसूरती से उभार रहे हैं.

पायल ने गोल्डन कलर का हैवी एम्बेलिश्ड गाउन पहना है, जिस पर बारीक सीक्वेंस और मोतियों का काम किया गया है. उनकी ड्रेस की फुल स्लीव्स और हाई नेकलाइन उन्हें एक बेहद सोफिस्टिकेटेड लुक दे रही है. स्लीक हेयरस्टाइल और बोल्ड मेकअप उनके लुक को एलीगेंट बना रहा है.

कृतिका एक स्टाइलिश शैम्पेन गोल्ड सैटिन ड्रेस में नजर आ रही हैं. स्लीवलेस और स्ट्रैपी डिजाइन वाली यह ड्रेस उनके लुक में मॉर्डन और बोल्डनेस का तड़का लगा रही है. खुले वेवी बाल और मिनिमल एक्सेसरीज उनके इस ग्लैम लुक को कंप्लीट कर रहा है.