scorecardresearch
 

Kanwar Yatra 2026: गाजियाबाद में 4 से 12 अगस्त तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, कांवड़ यात्रा के चलते प्रशासन का फैसला

सावन माह में गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा के चलते भारी भीड़ और यातायात व्यवधान को देखते हुए जिला प्रशासन ने 4 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है. सभी बोर्डों के मान्यता प्राप्त स्कूलों पर यह आदेश लागू होगा और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement
X
यूपी में कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट
यूपी में कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट

सावन माह में चल रही पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था और रूट डायवर्जन को ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. जनपद के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, प्राइवेट स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 4 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित कर दिया गया है.

जिला प्रशासन के आदेशानुसार, यह फैसला कांवड़ यात्रा के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने और छोटे-छोटे बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है.

क्यों लिया गया यह निर्णय?
सावन के महीने में हरिद्वार और अन्य धार्मिक स्थलों से लाखों की संख्या में शिवभक्त कांवड़िए गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर के रास्तों से होकर गुजरते हैं. इसके चलते जिले के प्रमुख हाईवे और मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाता है.

कई रास्तों पर भारी वाहनों और सामान्य यातायात की आवाजाही को पूरी तरह रोक दिया जाता है. ऐसे में स्कूल बसों और बच्चों को आने-जाने में भारी परेशानी और सुरक्षा संबंधी दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसीलिए 4 अगस्त से 12 अगस्त तक लगातार 9 दिनों के लिए स्कूलों को पूरी तरह बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं.

Advertisement

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश जिले के सभी बोर्ड (CBSE, ICSE, यूपी बोर्ड और अन्य) से मान्यता प्राप्त स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा. आदेश का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement