नवरात्रि में लहंगा पहनना तो सभी पसंद करते हैं लेकिन अगर आर कुछ सिंपल पहनना चाहती हैं तो क्यों ना आप इस सीजन सलवार सूट ट्राई करें. इस बार सलवार-सूट ट्रेंड में भी है और इससे आप भीड़ से अलग भी दिखेंगी. हम कुछ ऐसे ही स्टाइलिश सलवार सूट के बारे में बता रहे हैं जो आजकल लड़कियों की पहली पसंद बनी हुई हैः

1. चूड़ीदार सूटः अगर आपको रहना पसंद है तो चूड़ीदार सूट आपकी पहली पसंद हो सकती है. घुटने तक के कुर्ते को चूड़ीदार सलवार के साथ पहनें.

2. प्लाजो सूटः क्यों ना इस नवरात्रि कुछ अरेबियन ट्राई किया जाए. अपने स्ट्रेट लाइन कुर्ते को प्लाजो के साथ पहनिए और देखिए आप कैसे पार्टी की शान बन जाती हैं.

3. पेस्टल अनारकलीः फैशन की दुनिया में पेस्टल अनारकली ने धमाल मचा दिया है. इस नवरात्रि पेस्टल अनारकली पहनिए और सर्दियों में भी गर्मियों की तरह चमकिए.

4. भारी एम्ब्रॉयड्री की अनारकलीः अगर आपको बोल्ड लुक पसंद है तो भारी एम्ब्रॉयड्री की ब्लैक अनारकली आप पर खूब फबेगी.

5. स्कर्ट सूटः ब्लैक के बाद जरूरी हो जाता है व्हाईट की बात करना. इस नवरात्रि लेटेस्ट लॉन्ग कुर्ती को लंहगा स्कर्ट के पहनें.

6. सिंपल सूटः यदि आपके हेवी वर्क का सूट नहीं पहनना तो आप सिंपल सलवार कमीज भी पहन सकती हैं. बस कलर्स को अच्छे से मिक्स-मैच करने की जरूरत है.

7. व्हाईट प्लाजो सूटः इस सीजन व्हाईट प्लाजो सूट से बेहतर और क्या हो सकता है. यह आपको डीसेंट लुक देगा.