scorecardresearch
 

दूसरी शादी कर रहे क्रिकेटर शिखर धवन, हल्दी में विदेशी दुल्हनिया के देसी लुक ने जीता दिल, फूलों की हुई बारिश, PHOTOS

इंडियन क्रिकेटर शिखर धवन जल्द ही अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड सोफी शाइन संग शादी करने जा रहे हैं. हाल ही में कपल की फूलों वाली हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. ऑरेंज लहंगे में सजी सोफी का देसी अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और क्रिकेटर भी काफी हैंडसम लग रहे हैं.

Advertisement
X
शिखर धवन की पहली पत्नी आयशा थी. (PHOTO:ITG)
शिखर धवन की पहली पत्नी आयशा थी. (PHOTO:ITG)

Shikhar Dhawan Sophie Haldi Photos: इंडियन क्रिकेट टीम में 'गब्बर' कहलाने वाले क्रिकेटर शिखर धवन दूसरी बार घोड़ी चढ़ने जा रहे हैं. 40 साल की उम्र में शिखर अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड सोफी शाइन संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, आयरलैंड की सोफी क्रिकेटर से 5 साल छोटी हैं. इनकी शादी की रस्में इन दिनों सुर्खियों में हैं, शादी इसी हफ्ते धूमधाम से होने वाली है, जिसकी शुरुआत संगीत और मेहंदी से हो चुकी है.

हाल ही में कपल की हल्दी सेरेमनी हुई, जिसकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. इस खास मौके पर दोनों का देसी अंदाज और ट्विनिंग फैशन देखते ही बन रहा है. खासकर विदेशी दुल्हनिया सोफी का ट्रेडिशनल लुक लोगों को बेहद पसंद आ रहा है, हर तरफ बस उनके ही चर्चे हो रहे हैं. 

फूलों वाली हल्दी 

कपल की हल्दी भी काफी यूनिक थी, तस्वीरों में सोफी पर गेंदों के फूल डालते लोग नजर आ रहे हैं. जिसे देखकर लग रहा है कि कपल ने फूलों वाली हल्दी थीम रखी थी. वैसे ये काफी यूनिक और अच्छा कॉन्सेप्ट है. वैसे फूलों वाली होली तो अक्सर ही आपने लोगों को खेलते देखा होगा, लेकिन अब आप फूलों वाली हल्दी भी देख लीजिए. 

सोफी पर फूलों का बारिश
सोफी पर फूलों का बारिश

ऑरेंज लहंगे में परी जैसी सजीं सोफी

जहां आजकल भारतीय लड़कियां मॉर्डन कपड़ों मे हल्दी की रस्में करती दिखाई दे रही हैं, वहां पर विदेशी सोफी का देसी अवतार ने लोगों का दिल जीत लिया है. इस खास मौके पर उन्होंने जानी-मानी डिजाइनर जोड़ी रिंपल और हरप्रीत के खास कलेशन से ऑरेंज कलर का लहंगा पहना, जो वाइब्रेंट होने के साथ ट्रेडिशनल चार्म से भरा था. 

Advertisement

ऑरेंज लहंगे में रेड बॉर्डर और कमर पर गोल्डन जरी का फ्लोरल बेल वर्क किया हुआ था, जो इसे क्लासी टच दे रहा था. चौड़े बॉर्डर पर लेस, कलरफुल जरी और सेक्विन का खूबसूरत काम था और कलियों को सुनहरी लेस से हाइलाइट किया गया, जबकि पूरी लहंगे पर बारीक सेक्विन वर्क हुआ था.

सोफी का हल्दी लुक
सोफी का हल्दी लुक

गोल्डन जरी वाला हैवी ब्लाउज 

जहां सोफी का लहंगा सटल और सोबर था, लेकिन वहीं ब्लाउज को हैवी एम्ब्रॉयडरी से सजाया गया था, रेड बेस पर गोल्डन जरी, सेक्विन और मल्टीकलर पैटर्न इसे रिच लुक दे रहा है. ब्लाउज का हॉल्टर नेक डिजाइन ने इसमें मॉडर्न ट्विस्ट एड किया.

ऑरेंज और रेड के कंट्रास्ट वाले लहंगा-चोली के साथ सोफी ने खूबसूरत येलो दुपट्टा लिया था. हल्दी की येलो थीम के साथ जो एकदम मैच भी कर रहा था, जिस पर गोल्ड बुटी का काम हो रखा था. रेड और टील बॉर्डर के साथ सुनहरी धारियों ने दुपट्टे को खास बनाया.

कलीरों ने खींचा ध्यान

सोफी ने अपने लु को काफी मिनिमल रखा था, जूलरी के नाम पर उन्होंने सिर्फ कानों में गोल्ड टोन ड्रॉप ईयररिंग्स पहन रखे थे. इसके अलावा उनके हाथों में कलीरे ने लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान अपनी तरफ खींचा. साइड पार्टेड सॉफ्ट वेवी हेयर और न्यूड लिप शेड के साथ ग्लोइंग मेकअप ने उनके लुक पर चार चांद लगाए. 

Advertisement
सोफी के हाथ की कलीरें
सोफी के हाथ की कलीरें

ट्विनिंग करते दिखे क्रिकेटर

दूल्हे राजा शिखर धवन ने अपनी हल्दी पर सफेद कुर्ता-पजामा पहना था, जिसके ऊपर येलो हाफ जैकेट पेयर की थी. जैकेट पर मैचिंग थ्रेड एम्ब्रॉयडरी की हुई थी और कॉलर पर हल्का स्टार डिटेलिंग दी गई. शिखर धवन अपने क्लासिक अंदाज में काफी डैसिंग लग रहे थे और दोनों का यह ट्विनिंग लुक लोगों को भी बहुत पसंद आ रहा है. 

शिखर-सोफी की हल्दी
शिखर-सोफी की हल्दी

सोफी ने लगाई पूरे हाथों पर मेहंदी

शिखर धवन की होने वाली दुल्हन भले ही विदेशी हैं, लेकिन वो अपनी शादी में हर भारतीय रीति-रिवाज पूरा कर रही हैं. सोफी ने अपनी मेहंदी की तस्वीरें भी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने पूरे हाथों पर मेहंदी और भरी हुई मेंहदी लगवाई हुई थी. 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement