scorecardresearch
 

कुमार विश्वास की बेटी अग्रता पहुंची कैंची धाम, गुलाबी सूट में लगीं सुंदर

कुमार विश्वास की बेटी अग्रता शर्मा हाल ही में पति पवित्र खंडेलवाल के साथ कैंची धाम पहुंचीं. इस दौरान उनका पिंक फ्लोरल सूट वाला सिंपल और एलिगेंट लुक सोशल मीडिया पर छा गया. सादगी, स्टाइल और ट्रेडिशनल फैशन का शानदार मेल फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

Advertisement
X
अग्रता शर्मा अपने पति के साथ पहाड़ों पर घूम रही हैं. (PHOTO:AI)
अग्रता शर्मा अपने पति के साथ पहाड़ों पर घूम रही हैं. (PHOTO:AI)

Kumar Vishwas Daughter Agrata Sharmma Look: कुमार विश्वास जाने-माने कवि और साहित्यकार हैं, उनकी दो बेटियां हैं. जो अक्सर ही अपने स्टाइलिश लुक के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं. उनकी बड़ी बेटी अग्रता शर्मा अपनी शादी के समय से ही लाइमलाइट में रहने लगी हैं, उनका फैशनसेंस हर बार लोगों के दिल में उतर जाता है. अग्रता एक बार फिर अपने नए लुक के चलते चर्चा में आ गई हैं, उनका नया लुक सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं. 

अग्रता शर्मा ने ने बिजनेसमैन पवित्र खंडेलवाल से शादी की है, उनकी शादी की भी खूब चर्चा हुई थी. हाल ही में पति पवित्र के साथ अग्रता  कैंची धाम पहुंचीं, जहां से उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं. फोटोज में वो देसी अवतार में नजर आ रही हैं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

नीम करोली बाबा के दर पहुंची अग्रता

अग्रता ने सोशल मीडिया पर कैंची धाम मंदिर की फोटो भी शेयर की है. अग्रता ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की है,जिसमें एक फोटो में वो और उनके पति दोनों पूल के पास बेंच पर लेटे हुए हैं और दोनों ने धूप से बचने के लिए अपने फेस को कवर कर रखा है. यह फोटो उनके रिजॉर्ट की लग रही है और दूसरी फोटो में अग्रता हाथ में पर्स लिए खड़ी हैं और उनके पीछे घोड़ा दिखाई दे रहा है. 

Advertisement

गुलाबी सूट में अग्रता लगीं सुंदर

अग्रता शर्मा ने अपनी जो फोटो शेयर की है, उसमें उन्होंने गुलाबी में सूट पहन रखा है, जो समर सीजन के लिए एकदम परफेक्ट है. उनके सूट में डार्क पिंक शेड्स के फ्लोरल प्रिंटेड पैटर्न  हुआ है, जो इस पेस्टल पिंक बेस वाले शॉर्ट कुर्ते पर बेहद सुंदर लग रहा है. उनका कुर्ता स्ट्रेट कट है, जिसका वी नेकलाइन और  फुल स्लीव्स हैं. नेकलाइन पर  वाइट कटआउट डिटेलिंग की गई है, जो इस सिंपल सूट को स्टाइलिश बना रही है.

पहाड़ी खाने का लिया स्वाद 

फ्लोरल प्रिंटेड स्ट्रेट कट कुर्ते के साथ उन्होंने फ्लेयर्ड प्लाजो पहना है, जिस पर छोटे-छोटे फ्लोरल मोटिफ्स का काम हो रखा है. कुर्ती-प्लाजो के साथ अग्रता ने मैंचिग प्रिंटेड दुपट्टा भी लिया है, जो उनके इस मंदिर लुक पर बिल्कुल परफेक्ट बना रहा है. इस लुक के साथ उन्होंने ब्राउन कलर का हैंडबैग कैरी किया था और न्यूड शेड की सैंडल के साथ अपना लुक कंप्लीट किया.

अग्रता शर्मा और पवित्र ((PHOTO: Instagram@agratasharmma))

अग्रता ने अपने लुक को काफी सिंपल रखा था, लाइट मेकअप और बालों को खुला छोड़ा था. हालांकि सादगी में भी वो बेहद सुंदर लग रही हैं और उनके पति पवित्र ऑलिव ग्रीन पेंट और व्हाइट शर्ट में क्लासी लग रहे हैं. उन्होंने कैंची धाम के आसपास का सुंदर नजारा दिखाते हुए पहाड़ी खाने का भी स्वाद लिया, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement