scorecardresearch
 

Ananya Birla Met Gala Look 2026: चेहरा छुपाकर मेट गाला पहुंचीं अनन्या बिरला! आउटफिट से ज्यादा हो रही मैटेलिक मास्क की चर्चा, PHOTOS

Ananya Birla Met Gala Look 2026: मेट गाला 2026 में अनन्या बिरला ने अपने डेब्यू से सबका ध्यान खींच लिया. रॉबर्ट वुन के ब्लैक कूचर और सुबोध गुप्ता के डिजाइन किए गए मैटेलिक मास्क के साथ उनका ये लुक फैशन से ज्यादा एक बोल्ड आर्ट स्टेटमेंट बन गया.

Advertisement
X
अनन्या बिरला का मैटेलिक मास्क सुबोध गुप्ता ने डिजाइन किया था. (Photo: Instagram/@VogueIndia)
अनन्या बिरला का मैटेलिक मास्क सुबोध गुप्ता ने डिजाइन किया था. (Photo: Instagram/@VogueIndia)

Ananya Birla Met Gala Look 2026: मेट गाला 2026 के कार्पेट पर इस बार भारत के दो बिजनेस परिवारों की बेटियों का जलवा देखने को मिला. जहां एक तरफ मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी साड़ी में सबका ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रहीं, वहीं कुमार मंगलम बिरला की बेटी अनन्या बिरला ने भी जबरदस्त डेब्यू किया. अनन्या ने मेट गाला 2026 में अपना डेब्यू कुछ ऐसे अंदाज में किया कि हर किसी की नजर बस उन्हीं पर टिक गई. जहां बाकी सेलेब्स ग्लैमरस लुक में दिखे, वहीं अनन्या ने अपने चेहरे को छुपाकर एंट्री ली और एक बड़ा फैशन स्टेटमेंट बना दिया. उनका ऑटिफिट स्टाइलिश था, लेकिन उनके लुक में जिस एक चीज की चर्चा हो रही है वो है उनका मैटेलिक मास्क.

ब्लैक आउटफिट में दिखा शार्प और स्कल्प्चरल अंदाज

इस खास मौके पर अनन्या ने डिजाइनर रॉबर्ट वुन का कस्टम ब्लैक कूचर आउटफिट पहनना चुना, जो उनके पूरे लुक को एकदम अलग और हाई-फैशन टच दे रहा था. उनके आउटफिट में स्ट्रक्चर्ड जैकेट थी, जिसे उन्होंने ड्रामेटिक पेपलम और ब्लैक प्लीटेड स्कर्ट के साथ पेयर किया था. इसने उनके लुक को शार्प और स्कल्प्चरल फील दिया.

पूरे आउटफिट में ब्लैक कलर का इस्तेमाल किया गया था, जो अनन्या के लुक को और ज्यादा बोल्ड और ड्रामेटिक बना रहा था. उन्होंने अपने इस ब्लैक लुक को उभारने के लिए मैटेलिक मास्क पहना था. ये मास्क उनके पूरे लुक का सबसे स्ट्रॉन्ग हाइलाइट बन गया, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी.

आउटफिट से ज्यादा चर्चा में रहा मैटेलिक मास्क

अनन्या के इस लुक का सबसे खास और ध्यान खींचने वाला हिस्सा उनका मैटेलिक फेस मास्क ही था, जिसे मशहूर कलाकार सुबोध गुप्ता ने डिजाइन किया था. स्टेनलेस स्टील से बना ये मास्क उनके पूरे चेहरे को कवर कर रहा था, जिससे उनका लुक सबसे अलग नजर आया.

Advertisement

यही वजह है कि अनन्या का डेब्यू सिर्फ फैशन तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि किसी शानदार आर्ट की तरह महसूस हुआ. इस मास्क से उनका लुक और भी दमदार लगने लगा, जिससे सबका ध्यान उनकी तरफ चला गया. अनन्या का चेहरा छुपाना सिर्फ स्टाइल नहीं, बल्कि एक सोच भी थी. इस मास्क के जरिए फोकस चेहरे से हटकर आउटफिट की स्ट्रक्चर, डिजाइन और उसके मैसेज पर चला गया.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VOGUE India (@vogueindia)


स्टाइलिंग रही सिंपल लेकिन इम्पैक्टफुल

अनन्या बिरला के पूरे लुक को रिया कपूर ने स्टाइल किया था. उन्होंने अनन्या के लुक को ओवरडू न करते हुए अच्छे से स्टाइल किया, जो इसे इंपैक्टफुल बना रहा था.

अनन्या की जूलरी की बात करें को उन्होंने मेट गाला में डेब्यू के लिए मेहता एंड संस के जूलरी पीसेज चुने. इसके साथ ही उन्होंने अपने पर्सनल कलेक्शन से एक नेकलेस भी पहना. हेयर और मेकअप को बेहद सिंपल रखा गया, ताकि पूरा फोकस आउटफिट और मास्क पर ही रहे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement