scorecardresearch
 

भोलू ने बताया स्कूल ना जाने का कारण, सुनकर हैरान हो गईं मां! पढ़ें Funny Jokes

अगर दिन थोड़ा बोरिंग या तनावभरा रहा हो, तो कुछ अच्छे जोक्स आपका मूड बदल सकते हैं. खुलकर हंसने से दिमाग तरोताजा रहता है और दिन भी खुशहाल लगता है. आज हम लेकर आए हैं मजेदार वायरल चुटकुले.

Advertisement
X
फनी जोक्स
फनी जोक्स

>मां- देखो बेटा शरारती लड़कों से दूर रहा करो.
भोलू- मां, मैं इसी वजह से तो स्कूल नहीं जाता.
सुनते ही मां के उड़ गए होश..!!

 

>पिंकी- एक गंजे के सिर पर दो बाल थे. दोनों में प्यार हो गया फिर भी उनकी शादी नहीं हुई .
रिंकी- क्यों नहीं हुई शादी?
पिंकी क्योंकि बाल विवाह कानून अपराध है...!

 

>आज की जनरेशन
चेटिंग चेटिंग, येस पापा
गर्लफ्रेंड सेटिंग, नो पापा
टेलिंग लाइस, नो पापा
ओपन योर वॉट्सऐप
ना...ना...ना...

 

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

>बेटा- मां मैं एक दिन बहुत बड़ा आदमी बनूंगा, आपकी झोली खुशियों से भर दूंगा.
मां- पहले ये बोतलें भरकर फ्रिज में रख नालायक !!!

 

>पापा नाश्ता कर रहे थे और अचानक फोन बजा...
पापा- मेरे ऑफिस से होगा, पूछे तो बोल देना मैं घर पर नहीं हूं.
बेटी (फोन उठकर)- पापा घर पर ही हैं.
पापा- अरे मैंने तो कहा था कि मना कर देना.
बेटी- अरे फोन मेरे लिए था.
पापा बेहोश...

Advertisement

 

>कनपुरिया लड़का- यार समस्या ये नहीं है कि मास्क कैसे पहनना है.
बल्कि ये समस्या है कि मास्क पहनने के बाद गुटखा कैसे थूकें...!!!

 

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement