scorecardresearch
 

हुआ कुछ ऐसा, जब एक बिल्ली ने राजू का रास्ता काटा... आप भी हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए Viral जोक्स

रोजाना कुछ मिनट खुलकर हंसना और मजेदार जोक्स पढ़ना मानसिक तनाव को कम करने का आसान तरीका हो सकता है. इससे मन हल्का महसूस करता है, मूड बेहतर बना रहता है और पूरे दिन सकारात्मक सोच के साथ ऊर्जा का स्तर भी बनाए रखने में मदद मिलती है. आज (21 अगस्त) हम आपके लिए लेकर आए हैं जो ऐसे जोक्स, जिन्हें पढ़कर आपको आ जाएगी हंसी.

Advertisement
X
वायरल जोक्स
वायरल जोक्स

>राजू- आज सुबह एक बिल्ली ने मेरा रास्ता काट दिया
वीरू- फिर?
राजू- फिर क्या आगे जाकर उस बिल्ली का एक्सीडेंट हो गया...साला हमसे पंगा

 

>मिंटू बड़ा परेशान था, बेचारे की शादी जो नहीं हो रही थी.
हर बार शादी होते होते टूट जाती. कोई समाधान नहीं मिला.
बेचारा एक दिन एक पंडित जी के पास पहुंच गया
और बोला- पंडित जी कोई उपाय बताएं.
पंडित जी ने कहा- शादी हो जाएगी,
लेकिन सबसे पहले तुम लोगों से 'सदा सुखी' होने का आशीर्वाद लेना बंद करो.

 

>चिंटू- मोबाइल कम्पनी में नौकरी लेने गया,
तो पहले ही सवाल का जवाब देने पर उसको भगा दिया गया!
सवाल था- सबसे बड़ा नेटवर्क कौन सा है?
चिंटू कार्टून नेटवर्क!

 

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

>रिंकू- रोटी का एक निवाला खुद खा रहा था और एक पास बैठी मुर्गी को खिला रहा था…
मिंकू- ये क्या कर रहा है?
रिंकू- चिकन के साथ रोटी खा रहा हूं.

Advertisement

 

>गोलू और मोलू शराब के नशे में धुत्त होकर रेल की पटरियों के बीचों-बीच जा रहे थे.
गोलू- हे भगवान, मैंने इतनी सीढ़ियां पहले कभी नहीं चढ़ीं
मोलू- अरे सीढ़ियां तो ठीक हैं, मैं तो इस बात को लेकर हैरान हूं
कि हाथ से पकड़ने के लिए रेलिंग कितने नीचे लगी हुई हैं.

 

>एक मोटरसाइकिल वाले ने पता पूछने के लिए लल्लू से पूछा.
Excuse me… मुझे 'लाल किला' जाना है?
लल्लू- तो जा ना भाई, ऐसे हर किसी को बताते बताते जायेगा तो पहुचेगा कब?

 

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement