इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद सियासी गलियारों में हलचल काफी तेज हो गई है. बैठक के दौरान कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार इस गठबंधन में होते तो शायद आज ऐसे हालात नहीं होते. इस पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कहा कि यह अच्छा ही हुआ कि नीतीश कुमार समय रहते इस गठबंधन से बाहर चले गए.