scorecardresearch
 

क्या आपके घर लगा है स्मार्ट मीटर? जानिए कब ऑटोमैटिक कट जाएगा कनेक्शन

अगर आपके घर भी स्मार्ट मीटर लगा है तो आप जान लीजिए कि आखिर कितनी बैलेंस माइनस होने पर कनेक्शन कट सकता है और कनेक्शन काटे जाने के क्या नियम हैं?

Advertisement
X
स्मार्ट मीटर में कनेक्शन एक वक्त बाद ऑटोमैटिक कट जाता है. (Photo: PTI)
स्मार्ट मीटर में कनेक्शन एक वक्त बाद ऑटोमैटिक कट जाता है. (Photo: PTI)

उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगातार चर्चा में है. गड़बड़ियों के चलते उपभोक्ताओं के लिए ये मीटर मुसीबत बन गए हैं. इसके बाद से सरकार ने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी है. उपभोक्ताओं के कनेक्शन 45 दिनों तक बिना कटौती जारी रहेंगे. स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों के मन में सवाल है कि आखिर स्मार्ट मीटर में कब बिजली का कनेक्शन काट किया जाता है और कितना माइनस बैलेंस जाने तक बिजली का इस्तेमाल कर सकते हैं. तो जानते हैं जिनके घर स्मार्ट मीटर है, उनका कनेक्शन कब काटा जा सकता है?

क्या बैलेंस खत्म होते ही कट जाता है कनेक्शन?

स्मार्ट मीटर में जैसे ही बैलेंड नेगेटिव होता है, वैसे ही कनेक्शन नहीं कटता है. इसके बाद भी ग्राहकों को बैलेंस डलवाने का मौका दिया जाता है. कई दिनों तक बैलेंस ना डलवाने पर कनेक्शन काट दिया जाता है.  

कब कटता है कनेक्शन?

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से हाल ही में जारी किए गए निर्देशों के अनुसार, 1 किलोवाट तक के कनेक्शन वाले ग्राहकों का बैलेंस अगर नेगेटिव भी हो जाए, तब भी 30 दिनों तक उनका कनेक्शन नहीं काटा जाएगा. इसी क्रम में 2 किलोवाट  के कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को भी राहत प्रदान की गई है. ऐसे ग्राहकों का कनेक्शन 200 तक के माइनस बैलेंस पर नहीं काटा जाएगा. यानी अगर आपके घर 2 किलोवाट का कनेक्शन है तो आपको 200 रुपये नेगेटिव बैलेंस होने तक भी बिजली सप्लाई रहेगी. 

Advertisement

कनेक्शन कटने का क्या है प्रोसेस?

ऐसा नहीं है कि बैंलेस की शर्त पूरी होने के बाद कनेक्शन काट दिया जाता है. अगर आपका बैलेंस नेगेटिव है तो आपको लगातार मैसेज के जरिए सूचना दी जाएगी. इसके बाद बैलेंस डलवाने के  लिए 30 दिन की छूट दी जाती है, जिसमें नेगेटिव बैलेंस को पॉजिटिव में करना होता है. अगर फिर भी कोई ऐसा नहीं करता है तो उसके बाद 3 दिन का इमरजेंसी क्रेडिट पीरियड दिया जाता है. यानी 3 दिन तक कनेक्शन नहीं कटता है. इसके बाद भी रिचार्ज ना करवाया जाए तो बिजली कनेक्शन कट सकता है. 

रात और फेस्टिवल पर नहीं कटेगा कनेक्शन

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, रात में शाम 6 बजे से सुबह 8 बजे के बीच कभी भी किसी ग्राहक का कनेक्शन नहीं काटा जाएगा. इसके अलावा रविवार, दूसरे शनिवार और सभी सार्वजनिक अवकाश, फेस्टिवल पर भी कनेक्शन नहीं काटा जाएगा. 

कितनी देर में जुड़ जाता है कनेक्शन?

अगर मान लीजिए किसी ने रिचार्ज नहीं करवाया और कनेक्शन कट गया तो ऐसी स्थिति में ग्राहकों को रिचार्ज करवाना होगा. रिचार्ज करवाने के करीब 2 घंटे के अंदर कनेक्शन खुद से जुड़ जाएगा यानी बिजली की सप्लाई शुरू हो जाएगी. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement