scorecardresearch
 

एयरपोर्ट पर कहां मिलते हैं सस्ते कॉफी-समोसा? जहां राघव चड्ढा ने 10 रुपये में पी चाय

आप नेता राघव चड्ढा एयरपोर्ट पर उड़ान यात्री कैफे पर 10 रुपये में चाय पीते नजर आए. जानते हैं कि उड़ान यात्री कैफे पर चाय के अलावा कॉफी-समोसा कितने रुपये के मिलते हैं?

Advertisement
X
राघव चड्ढा ने उड़ान यात्री कैफे पर चाय  पी. (Photo: X/ Raghav Chadha)
राघव चड्ढा ने उड़ान यात्री कैफे पर चाय पी. (Photo: X/ Raghav Chadha)

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो मुंबई एयरपोर्ट पर 10 रुपये में चाय पी रहे हैं. साथ ही उन्होंने 10 रुपये की चाय का अनुभव भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है. अक्सर लोग एयरपोर्ट पर मिलने वाले महंगे सामान की शिकायत करते हैं. लोगों की शिकायत रहती है कि एयरपोर्ट पर चाय, पानी की बोतल जैसे आइटम भी काफी महंगे मिलते हैं. लेकिन, उड़ान यात्री कैफे के जरिए लोगों को सस्ते में सामान दिया जा रहा है. तो जानते हैं कि राघव चड्ढा जिस उड़ान यात्री कैफे में गए थे, वो क्यों खास है और वहां के सामान का कितना रेट है?

राघव चड्ढा ने क्या कहा?

राघव चड्ढा ने अपना वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वो मुंबई एयरपोर्ट पर 'उड़ान यात्री कैफ़े' गए और वहां उन्होंने सिर्फ़ ₹10 में चाय पी. उन्होंने बताया, मैं दिल्ली जा रहा था और फ़्लाइट से पहले चाय पीना चाहता था. वहां रहते हुए मैंने कई यात्रियों से बात की. वे सभी खुश थे, और सभी एक ही बात कह रहे थे: जेब पर भारी नहीं, अच्छी सर्विस, पैसे की पूरी कीमत. एयरपोर्ट पर किफायती खाना मिलना मुमकिन है और यह उसका सबूत है.'

इसके साथ ही उन्होंने कैफे का बिल भी अपने वीडियो में दिखाया है. वीडियो में दिख रहा है कि राघव चड्ढा पहले उड़ान कैफे पर जाते हैं. उसके बाद वहां चाय ऑर्डर करते हैं और चाय पीते नजर आते हैं और 10 रुपये के पेमेंट को भी दिखाते हैं. 

Advertisement

कितने रुपये के मिलते हैं और आइटम?

ये तो आप जान गए हैं कि उड़ान कैफे पर 10 रुपये की चाय मिलती है. अब जानते हैं कि यहां और सामान कितने रुपये के मिलते हैं. कैफे के मेन्यु के अनुसार, यहां 10 रुपये में चाय मिलती है. इसके अलावा पानी की बोतल 10 रुपये, कॉफी 20  रुपये, स्वीट ऑफ द डे 20 रुपये, समोसा 20 रुपये में मिलती है. ये रेट एयरपोर्ट पर मौजूद दूसरे कैफे से काफी कम हैं. 

raghav chadha

उड़ान यात्री कैफे क्या है?

उड़ान यात्री कैफे भारत सरकार की एक पहल है, जिसका मकसद एयरपोर्ट्स पर यात्रियों को सस्ती दरों पर खाना-पीना उपलब्ध कराना है. उड़ान यात्री कैफे की शुरुआत 2024 में की गई.यह पहल नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत लाई गई थी. रविवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने रविवार को चौधरी चरण सिंह अंतराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उड़ान यात्री कैफे का उद्घाटन  किया था. इसके अलावा ये देश के कई एयरपोर्ट पर हैं. 2024 दिसंबर में कोलकाता एयरपोर्ट पर भी इसे शुरू कर दिया गया था. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement