scorecardresearch
 

दिखने में इटालियन मार्बल जैसा, मजबूती लोहे वाली... ट्रेंड में है ये सस्ता स्टोन

आजकल घरों के फर्श को मजबूत और खूबसूरत बनाने के लिए एक खास स्टोन इस्तेमाल किया जा रहा है. यह दिखने में मार्बल जैसा, लेकिन उससे सस्ता होता है.

Advertisement
X
मार्बल से सस्ता और टाइल्स से मजबूत, ट्रेंड में है ये स्टोन (Photo - AI Generated)
मार्बल से सस्ता और टाइल्स से मजबूत, ट्रेंड में है ये स्टोन (Photo - AI Generated)

घर बनाते वक्त फर्श के लिए टाइल्स, मार्बल या किसी भी तरह के स्टोन सिलेक्ट करना एक अहम फैसला होता है. क्योंकि, आपका घर कैसा दिखेगा और फर्श की लाइफ क्या होगी, यह टाइल्स, मार्बल और स्टोन के चयन पर निर्भर करता है. इन दिनों एक खास तरह का स्टोन काफी ट्रेंड में हैं. चलिए जानते हैं क्या है इसकी खासियत?

इन दिनों जो भी घर बनाए जा रहे हैं या जहां रेनोवेशन किया जा रहा है. वहां फर्श बनाने पर काफी काम हो रहा है. फर्श के लिए टाइल्स और मार्बल के काफी ऑप्शन मौजूद हैं. ऐसे में लोग उन विकल्पों पर ज्यादा जोर दे रहे हैं जो देखने में भी खूबसूरत हो और मजबूती भी उसकी लाजवाब हो. 

आजकल ऐसा ही एक स्टोन ट्रेंड में है, जो दिखने में इटालियन मार्बल जैसा होता है और इसकी मजबूती स्टील जैसी होती है. यहां बात हो रही है  क्वार्ट्ज स्टोन की. यह एक इंजीनियर यानी कृत्रिम पत्थर है जो लगभग 90-95% प्राकृतिक क्वार्ट्ज क्रिस्टल और 5-10% रेज़िन यानी पॉलिमर से बना होता है. 

वैसे तो यह इटालियन मार्बल की तुलना में काफी मजबूत और सस्ता होता है. लेकिन, लुक वाइज यह दिखने में इटालियन मार्बल की तरह होता है. मार्बल जहां अपनी प्राकृतिक सुंदरता और चमक के लिए जाना जाता है. वहीं क्वार्ट्ज अपनी बेजोड़ मजबूती और कम रखरखाव के लिए पॉपुलर हो रहा है. 

Advertisement

क्वार्ट्ज पूरी तरह ठोस होता है और इसमें बारीक छेद नहीं होते. इस वजह से यह चाय, कॉफी, वाइन या हल्दी जैसी चीजों के दाग नहीं पकड़ता. इस पर एसिड का भी असर नहीं होता है. इस पर कभी भी सीलिंग या बार-बार पॉलिश करने की जरूरत नहीं पड़ती. इसे केवल साबुन और पानी से आसानी से साफ किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: टाइल्स के बीच गैप क्यों रखा जाता है? ऐसा नहीं किया तो होगा भारी नुकसान

वहीं इटालियन मार्बल नरम पत्थर होता है. इस पर भारी सामान गिरने से खरोंच लगने और टूटने का डर रहता है. यह बेहद महंगा होता है.  असली इटालियन मार्बल की शुरुआती कीमत  350 से शुरू होकर 2000 रुपये प्रति वर्ग फीट तक जा सकती है.

वहीं क्वार्ट्ज काफी सस्ता होता है. यह सामान्यतः 150 से 500 रुपये प्रति वर्ग फीट में आसानी से मिल जाता है. यह नींबू या सिरके जैसी खट्टी चीजों से खराब नहीं होता.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement