scorecardresearch
 

नक्शे में बिखरा-बिखरा क्यों है पुडुचेरी? क्यो दूसरे राज्यों की तरह नहीं है एक मैप

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां केंद्र शासित प्रदेश में अपना जोर लगा रही हैं. क्या आप जानते हैं कि भारत के नक्शे में पुडुचेरी की स्थिति अन्य राज्यों की तरह नहीं है?

Advertisement
X
पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र तमिलनाडु राज्य से घिरे हैं. (Photo: mapservice.gov.in)
पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र तमिलनाडु राज्य से घिरे हैं. (Photo: mapservice.gov.in)

पुडुचेरी की 30 सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होना है. पुडुचेरी में चुनाव की वजह से देश का ये केंद्र शासित प्रदेश चर्चा में बना हुआ है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी सोमवार  को पुडुचेरी में  रोड शो करेंगे. क्या आप जानते हैं सुर्खियों से दूर रहने वाले केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की सीमा अन्य राज्यों की तरह नहीं है. जैसे आपने देखा होगा कि राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश की एक तय सीमा है, जिसके बीच ये प्रदेश हैं. लेकिन, पुडुचेरी के साथ ऐसा नहीं है और ये कई भागों में देश के अलग अलग हिस्सों में है. तो जानते हैं कि पुडुचेरी की सीमाओं के बारे में...

कैसा है पुडुचेरी का स्ट्रक्चर?

1 नवंबर 1954 को भारत में विलय हुए पुडुचेरी का स्ट्रक्चर दूसरे केंद्र शासित प्रदेशों की तरह नहीं है. केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के चार हिस्से हैं, जो अलग अलग जगहों पर हैं. इस वजह से इसे भारत के नक्शे में एक जगह नहीं देखा जा सकता है जबकि इसे अलग अलग जगहों पर दिखाया जाता है. जब पुडुचेरी के नक्शे की भी बात आती है तो इसका दूसरे राज्यों की तरह एक नक्शा नहीं है.

देश में कहां-कहां है पुडुचेरी का क्षेत्र?

पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेश में पूर्व फ्रांसीसी कॉलोनियां पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यनम शामिल हैं. पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र तमिलनाडु राज्य से घिरे हैं, जबकि माहे केरल राज्य और यनम आंध्र प्रदेश राज्य से घिरे हैं. 

क्या पुडुचेरी की कहानी?

साल 1673 से पुडुचेरी की कहानी शुरू होती है. भारत के दक्षिण में एक छोटा-सा मछुआरों का गांव था, जिसे पांडिचेरी के नाम से जाना जाता था. उस वक्त ही ईस्ट इंडिया कंपनी भारत में व्यापार बढ़ा रही थी, फिर वहां एक एक फ्रांसीसी अधिकारी बेलेंजर भी आया और कहा जाता है कि इस वक्त ही फ्रांस की एंट्री हुई थी. लेकिन, बीच में डचों ने भी पांडिचेरी पर कब्जा कर लिया थास लेकिन 1699 में यह फिर फ्रांस को मिल गया. 

Advertisement

Puducherry

इसके बाद फ्रांस ने भारत के माहे, यानम और कराईकल जैसे इलाके भी अपने कब्जे में ले लिए, जहां फ्रांसीसियों का राज था. अंग्रेज भी यहां अधिकार चाहते थे और उनमें लड़ाइयां हुईं और बीच में यह अंग्रेजों के अधीन भी गया, फिर फ्रांस के पास आ गया. जब भारत आजाद हुआ था, उस वक्त ये चार कुछ इलाके फ्रांस के पास थे और 1 नवंबर 1954 को ये इलाके असल में भारत का हिस्सा बन गए.

फिर 1963 में कानूनी रूप से पूरी तरह भारत में शामिल हो गए. इस दौरान चंद्रनगर ने पश्चिम बंगाल में मिलना चुना, जबकि पांडिचेरी, कराईकल, माहे और यानम मिलकर पुडुचेरी बन गए. ये अलग अलग जगह हैं, लेकिन केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के ही हिस्से हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement