scorecardresearch
 

Video: एक जगह नहीं टिक पाता सामान, सीधे खड़े भी नहीं रह पाते... जहाज के अंदर कैसा होता है माहौल?

जब भी समुद्र में तेज लहरें आती हैं तो पूरा जहाज हिलने लगता है. हालात कुछ ऐसे होते हैं कि जहाज में रखा सामान भी इधर-उधर शिफ्ट होने लगता है.

Advertisement
X
जहाज में रोलिंग के वक्त सामान हिलने लगता है. (Photo: Insta/rajput_of_seas)
जहाज में रोलिंग के वक्त सामान हिलने लगता है. (Photo: Insta/rajput_of_seas)

मिडिल ईस्ट की जंग में जब से समुद्री रास्ते प्रभावित हुए हैं तब से सोशल मीडिया पर मर्चेंट नेवी ऑफिसर के वीडियो वायरल हो रहे हैं. इसी बीच, जहाज के अंदर के वीडियो भी आ रहे हैं, जिसमें दिखाया जा रहा है कि लहरों में किस तरह से जहाज का सामान हिलता रहता है. यानी अगर आपने कमरे के इस कोने में कुर्सी रखी है तो कुछ सेकेंड में कुर्सी दूसरे कोने में चली जाएगी. अगर कोई शख्स जहाज में खड़ा रहता है तो उसका बैलेंस भी बिगड़ जाता है. ऐसे में जानते हैं कि आखिर जब जहाज समुद्र में होता है तो अंदर का सीन क्या होता है?

कई वीडियो में जहाज पर तैनात कर्मचारी बता रहे हैं कि जब तेज लहरे आती हैं तो जहाज के अंदर कैसा माहौल रहता है. पोस्ट किए गए वीडियो में दिख रहा है कि सामान इधर से उधर शिफ्ट हो रहा है. एक वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स खाना बना रहा होता है तभी कमरे का सामान हिलने लगता है. ऐसे माहौल का रियल एक्सपीरियंस जानने के लिए हमने बात की थर्ड ऑफिसर दर्शन सिंह से जो अक्सर जहाज में यात्रा करते हैं. 

उन्होंने आजतक को बताया कि जब समुद्र में तेज लहरें होती हैं तो जहाज हिलने लगता है और कभी लेफ्ट साइड झुकता है तो कभी राइट साइड झुक जाता है. इस वक्त बॉडी पूरी तरह रोल हो जाती है और शरीर का बैलेंस बनाना होता है. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहे हैं, वो सच है कि सामान हिलता रहता है. कई बार ज्यादा लहरें होने पर सामान मूव करने लगता है. आप इन वीडियो में भी देख सकते हैं कि जहाज के अंदर कैसा माहौल रहता है...

Advertisement

फिर सोते कैसे हैं?

अब सवाल है कि फिर जहाज में रात में सोते कैसे हैं. इस सवाल पर दर्शन सिंह ने बताया कि जहाज में जो कमरे में होते हैं, उनमें लगे बेड फिक्स होते हैं. यानी घर की तरह पलंग नहीं होते हैं, वो बेड एक  जगह फिक्स होते हैं, ऐसे में वो एक जगह से दूसरी जगह मूव नहीं हो सकते. कई बार ऐसा होता है कि तेज लहरें आने पर बेड वहीं रहता है, लेकिन शरीर हिलता रहता है. इस स्थिति में सोना भी थोड़ा मुश्किल होता है, क्योंकि शरीर हिलता रहता है. 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement