scorecardresearch
 

क्या ट्रेन में घी ले जा सकते हैं? ले जाने से पहले ये नियम जरूर पढ़ लीजिए

क्या आप जानते हैं ट्रेन में घी ले जाने को लेकर नियम तय किए गए हैं और उसके हिसाब से ही ट्रेन में आप घी लेकर यात्रा कर सकते हैं.

Advertisement
X
ट्रेन में घी ले जाने को लेकर अलग से नियम बनाए गए हैं. (Photo: AI Generated)
ट्रेन में घी ले जाने को लेकर अलग से नियम बनाए गए हैं. (Photo: AI Generated)

अक्सर आपने देखा होगा कि लोग जब ट्रेन से सफर करते हैं तो अपने साथ काफी सामान लेकर चलते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कई सामान ऐसे भी हैं, जिन्हें साथ में लेकर आप ट्रेन में सफर नहीं कर सकते हैं या फिर उन्हें ले जाने को लेकर कई नियम तय हैं. उन सभी आइटम में घी भी शामिल है. आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर घी से क्यों दिक्कत हो सकती है और आमतौर पर ट्रेन में घी लेकर यात्रा भी करते हैं. लेकिन, कई मायनों में ऐसा करना गलत है. तो आज हम आपको बताते हैं कि आखिर घी को लेकर क्या नियम है?

ये तो आप जानते हैं कि ट्रेन में पटाखे, पेट्रोल, डीजल, एसिड, विस्फोटक सामग्री, बदबूदार चीजें, जानवर आदि ले जाने की मनाही है. लेकिन, घी ऐसी चीज है, जिसके लिए रेलवे के नियमों में अलग से लिखा गया है और इसे लगेज के रूप में ले जाने को लेकर नियम तय किए गए हैं. 

क्या घी ले जा सकते हैं?

रेलवे के अनुसार, ट्रेन में तेल, घी और पेंट आदि जैसे ऑयल वाले आइटम को ले जाने की मनाही है. लेकिन, घी को लेकर लिखा गया है कि अगर घी 20 किलो से कम है और किसी टिन में सुरक्षित रूप से पैक किया हुआ है तो उसे यात्री के साथ ले जाने की अनुमति है. ऐसे में आप अपने साथ 20 किलो तक घी ले जा सकते हैं, लेकिन ये अच्छे से पैक किया होना चाहिए. 

Advertisement

Train Ghee rules

कितना सामान ले जा सकते हैं?

ट्रेन में कितना सामान ले जा सकते हैं, इसे लेकर भी नियम है. हर कोच के हिसाब से साथ सामान ले  जाने की लिमिट तय की गई है, आप नीचे दी गई लिस्ट में देख सकते हैं कि किस क्लास में कितना सामान ले जाया जा सकता है. 

Train rukes

इसके अलावा आप चेयर कार वाले डिब्बे में सफर कर रहे हैं तो आप ज्यादा बड़ा बैग साथ नहीं ले जा सकते हैं. अगर आपके पास पड़ा बैग है तो आपको लगेज में इसे बुक करना होगा. चेयर कार में बड़े बैग से दूसरे यात्रियों को आने जाने में परेशानी हो सकती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement