भारत के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में AIIMS नर्सिंग ऑफिसर का पद सबसे प्रतिष्ठित पदों में से एक है. हर साल हजारों उम्मीदवार इस पद को पाने के उद्देश्य से NORCET (नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूमेंट कॉमन एलिजिबिल्टी टेस्ट ) परीक्षा में शामिल होते हैं. नौकरी की स्थिरता और सामाजिक सम्मान के अलावा, AIIMS नर्सिंग ऑफिसर का वेतन 2026 भी इसकी हाई डिमांड की एक प्रमुख वजह है. एक तरह से एम्स के कंपाउंडर का सालाना पैकेज 8 लाख से 15 लाख रुपये तक हो सकता है.
एम्स में काम करने वाले नर्सिंग स्टाफ को अच्छी खासी सैलरी मिलती है. एम्स के कंपाउंडर ग्रुप -B लेवल के नर्सिंग ऑफिसर होते हैं. उनका सालाना पैकेज लाखों में होता है. AIIMS नर्सिंग ऑफिसर का सैलरी स्ट्रक्चर 2026 सातवें वेतन आयोग के मुताबिक होता है. इसमें इसमें बेसिक सैलरी के साथ-साथ कई भत्ते भी शामिल होते हैं. इस वजह से हाथ में आने वाला कुल वेतन काफी अधिक हो जाता है.
कटौतियों के बाद भी एम्स के कंपाउंडर को हर महीने लगभग 66 हजार से लेकर 1 लाख 40 हजार तक आने वाला वेतन मिलता है. एम्स के आधिकारिक वेबसाइट पर NORCET-10 के विज्ञापन में दी गई जानकारी के मुताबिक, AIIMS नई दिल्ली और अन्य AIIMS के लिए नर्सिंग ऑफिसर की भर्ती, पे मैट्रिक्स में लेवल 07 पर ₹9300-34800 के पे बैंड-2 के साथ ग्रेड पे 4600 रुपये और ग्रुप-B में होती है.
यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं अमेरिका में क्यों नहीं बनती जींस? ये है इसकी वजह
इस तरह AIIMS के चयनित नर्सिंग ऑफिसर का शुरुआती मूल वेतन 7वें वेतन आयोग के तहत ₹44,900 होता है. इसमें महंगाई भत्ता (DA), HRA और यात्रा भत्ता (TA) जैसे कई भत्ते भी जुड़ते हैं. इस तरह इनकी टेक होम सैलरी लगभग ₹66,000 प्रति माह होती है. यह कॉमन टेस्ट पास करने पर सेलेक्शन होने के बाद पहले महीने का वेतन होता है. यह काम और पद के अनुसार सबसे निचले लेवल के नर्सिंग ऑफिसर की सैलरी है.
यह भी पढ़ें: वो खूनी नदियां, जिनका पानी है सुर्ख लाल, कुछ का तो रातोरात बदल गया था रंग
अलग- अलग लेवल और योग्यता के मुताबिक, यही सैलरी ज्यादा होती चली जाती है. इसी पद के लिए अलग विभाग या अलग कैटेगरी के नर्सिंग अफसर यानी कंपाउंडर को इससे ज्यादा भी सैलरी मिलती है. कुछ कंपाउंडर की शुरुआती सैलरी है 1 लाख रुपये से ज्यादा होती है. इसके साथ ही एम्स के कंपाउंडर का कार्यकाल जैसे- जैसे बढ़ता जाता है. साल दर साल इंक्रीमेंट और प्रोमोशन के साथ इनकी सैलरी भी बढ़ती जाती है.