scorecardresearch
 

वीकेंड पर थमा नैनीताल! माल रोड बनी पार्किंग, घंटों जाम में फंसे पर्यटक और स्थानीय लोग, Video

वीकेंड पर नैनीताल में पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई. विश्वप्रसिद्ध माल रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर घंटों लंबा जाम लगा रहा. वाहनों की लंबी कतारों में पर्यटक और स्थानीय लोग फंसे रहे. प्रशासन और पुलिस ने ट्रैफिक नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन बढ़ती भीड़ के सामने इंतजाम कम पड़ गए.

Advertisement
X
कुछ सौ मीटर तय करने में लगे घंटे.(Photo: Lila Singh Bisht/ITG)
कुछ सौ मीटर तय करने में लगे घंटे.(Photo: Lila Singh Bisht/ITG)

उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल में वीकेंड पर पर्यटकों की भारी आमद ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया. गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटकों के कारण विश्वप्रसिद्ध माल रोड समेत शहर के कई प्रमुख मार्गों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. हालात ऐसे हो गए कि कुछ सौ मीटर की दूरी तय करने में लोगों को घंटों का समय लग गया.

दरअसल, नैनी झील के किनारे बसे इस लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर रविवार को सुबह से ही वाहनों का दबाव बढ़ना शुरू हो गया था. दोपहर होते-होते माल रोड, पार्किंग क्षेत्रों और शहर में प्रवेश करने वाले प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. कई स्थानों पर गाड़ियां रेंगती हुई नजर आईं.

यह भी पढ़ें: मैदानों में हाय गर्मी! पहाड़ों पर Chill करने पहुंचे लोग, नैनीताल में पर्यटकों का जमावड़ा

जाम का सबसे ज्यादा असर उन पर्यटकों पर पड़ा, जो नैनी झील, माल रोड और आसपास के पर्यटन स्थलों का आनंद लेने पहुंचे थे. सड़कों पर फंसे पर्यटकों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा. वहीं, स्थानीय लोगों को भी अपने दैनिक कार्यों के लिए आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

नैनीताल

शहर के प्रमुख पार्किंग स्थलों के भर जाने के बाद स्थिति और अधिक जटिल हो गई. कई वाहन चालकों को पार्किंग की जगह नहीं मिली, जिसके चलते सड़कों पर दबाव लगातार बढ़ता गया. माल रोड का बड़ा हिस्सा वाहनों से भरा नजर आया और पूरा इलाका मानो अस्थायी पार्किंग में तब्दील हो गया.

Advertisement

बढ़ते ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार मोर्चा संभाले रहीं. जगह-जगह पुलिसकर्मी यातायात को सुचारु रखने की कोशिश करते रहे, लेकिन वाहनों की अत्यधिक संख्या के कारण व्यवस्थाएं अपर्याप्त साबित हुईं.

देखें वीडियो...

स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि पर्यटन सीजन में हर साल ऐसी स्थिति बनती है, लेकिन इस बार वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या अपेक्षा से कहीं अधिक रही. इसका सीधा असर शहर की यातायात व्यवस्था पर पड़ा.

गर्मी के मौसम में मैदानी इलाकों से बड़ी संख्या में लोग नैनीताल पहुंच रहे हैं. ऐसे में शहर एक बार फिर पीक टूरिस्ट सीजन के ट्रैफिक दबाव का गवाह बना. प्रशासन के सामने अब चुनौती यह है कि आने वाले दिनों में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बीच यातायात व्यवस्था को कैसे बेहतर बनाया जाए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement