गंगा दशहरा के मौके पर उत्तराखंड के ऋषिकेश-हरिद्वार हाइवे पर भयंकर जाम लगा है. लोग सड़कों पर घंटों से फंसे हुए हैं और 6 से 7 घंटे में आधा किलोमीटर भी आगे बढ़ नहीं पाए हैं. लोग सोशल मीडिया पर इस बारे में लिख रहे हैं और मुख्यमंत्री के साथ संबंधित लोगों से शिकायत कर रहे हैं.
इसी जाम में कई लोगों ने से संपर्क किया और इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि लोग घंटों से फंसे हुए हैं. सड़कों पर ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए कोई ट्रैफिक पुलिस नहीं है. जाम को छह से आठ घंटे हो गए है और संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने पर कोई जवाब नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि आठ घंटे में आधा किलोमीटर भी आगे नहीं बढ़ पाए हैं. हालांकि स्थानीय लोग जाम को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं.

दूसरी ओर ट्विटर पर भी लोग इस बारे में लिख रहे हैं और मदद की मांग कर रहे हैं.
अमित रावत नाम के एक यूजर ने लिखा कि लगा है. सरकार को टूरिज्म और पर्यावरण की बिल्कुल फिक्र नहीं है.
worst traffic jam in history. Govt not serious about tourism and environment
— Räwåt Ămîț (@juneamits)
दिनेश कुमार नाम के यूजर ने लिखा- सर इस वक्त हरिद्वार में भयंकर जाम लगा हुआ है. तीर्थयात्रियों को कुछ राहत दिलाते सर.
sir is waqt Haridwar m bhot Bhayandar traffic jam Laga hua h log jo tirthyatri h unko kuch rahat dilate sir bhot mehrbni hogi
— Dinesh Kumar (@DineshSansad)
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि दोपहर 12.30 बजे से ऋषिकेश-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा हुआ है.
Sir pls help we are facing big trouble since 12:30pm rishikesh-haridwar national highway due to traffic jam
— Kamal kishor singh (@kamal_print)
नीरज मिश्रा ने भी इस बारे में लिखा-
Massive traffic jam on Haridwar Dehradun road. People stuck for 6 hours yet nothing from local admin or police
— Neeraj Mishr (@MishrNeeraj)
बीजेंद्र सेमवाल ने लिखा कि हर की पौड़ी में 10.30 बजे से ट्रैफिक जाम लगा हुआ है.
There is massive traffic jam near har ki paudi in Haridwar. We are stuck here since 10:50 am. Could someone look into this pl
— Bijendra Semwal (@IndurSemwal)
सौरभ ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को टैग करते हुए लिखा-
heavy traffic jam in haridwar. Stuck for last 3 hrs
— Saurabh (@bhariarules)
ध्यानी ने लिखा कि गंगा दशहरा के मौके पर हरिद्वार-ऋषिकेश मार्ग पर ऐसा ट्रैफिक जाम नहीं देखा.
never seen a traffic jam like this on Haridwar Rishikesh road last evening..
— Dhyani (@dhyani_b)
अनुराग पांडे ने भी इस बारे में ट्वीट करते हुए लिखा कि दिल्ली-हरिद्वार रोड पर भयंकर जाम लगा है. वरिष्ठ नागरिक और बच्चों को बड़ी परेशानी है.
Sir, huge traffic jam on Delhi-haridwar road. Senior citizen and children were affected seriously.
— Anurag pandey (@ANURAG_191292)