scorecardresearch
 

भड़काऊ भाषण के एक मामले में वरुण गांधी बरी

भड़काऊ भाषण के एक मामले में भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी को बरी कर दिया गया है. पीलीभीत कोर्ट ने सबूतों की कमी के कारण वरुण गांधी को बरी कर दिया.

Advertisement
X
वरुण गांधी
वरुण गांधी

भड़काऊ भाषण के एक मामले में भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी को बरी कर दिया गया है. पीलीभीत कोर्ट ने सबूतों की कमी के कारण वरुण गांधी को बरी कर दिया.

वहीं दूसरे मामले की सुनवाई आगामी एक मार्च को होगी.

वरुण गांधी पर आरोप था कि उन्होंने अपने चुनाव क्षेत्र पीलीभीत में साल 2009 में सात और आठ मार्च को दिए चुनावी भाषणों में एक धार्मिक समुदाय के खिलाफ भड़काऊ बातें कहीं थीं जबकि इस युवा सांसद ने इन आरोपों से लगातार इनकार करते रहे थे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement