scorecardresearch
 

योगी आदित्यनाथ का जबरा फैन! मुस्लिम युवक ने सीने पर गुदवाया CM का टैटू

Yogi Adityanath News: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का यह प्रशंसक बाकी फैन्स से बिल्कुल अलग है. इस जबरा फैन का नाम है यामीन सिद्दीकी. उन्होंने अपने सीने पर योगी आदित्यनाथ का टैटू गुदवा रखा है.

Advertisement
X
सीने पर गुदवाया CM योगी का टैटू
सीने पर गुदवाया CM योगी का टैटू
स्टोरी हाइलाइट्स
  • यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस प्रशंसक की खूब चर्चा
  • योगी को मानते हैं आदर्श, अपने सीने पर गुदवाया उनका टैटू

आपमें से बहुत से लोगों ने फिल्म कलाकारों या खिलाड़ियों की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती देखी होंगी, लेकिन किसी राजनेता या किसी मुख्यमंत्री को लेकर इतनी चाहत कि वह उनके बर्थडे पर खास तोहफा देने के लिए अपने शरीर पर टैटू गुदवा ले... यह शायद बहुत कम ही देखा या सुना होगा. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह प्रशंसक बाकी चाहने वालों से कुछ अलग है. 

इस शख्स का नाम है यामीन सिद्दीकी. 23 साल के यामीन योगी को अपना आदर्श मानते हैं. जनपद फर्रुखाबाद और मैनपुरी के बॉर्डर पर स्थित तहसील अलीगंज का कस्बा सराय अगस्त में उनका घर है. उनका स्थानीय कस्बे में फुटवियर का कारोबार है.

यामीन शुरू से ही उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद उनकी कार्यशैली और जन योजनाओं से प्रभावित हैं. उनकी दीवानगी मुख्यमंत्री के प्रति इतनी बढ़ती चली गई कि योगी के जन्मदिवस (5 जून) पर उन्हें विशेष उपहार देने के लिए अपने शरीर पर योगी आदित्यनाथ का टैटू गुदवा लिया.

सीने पर गुदवाया CM योगी का टैटू.

यामीन की मुलाकात अभी तक यूपी के मुख्यमंत्री से नहीं हुई है, लेकिन भविष्य में यामीन योगी से मिलकर टैटू दिखाना चाहते हैं. अपने शरीर पर सीएम योगी का टैटू गुदवाने के बाद जब यह बात उनके मुस्लिम दोस्तों को पता चली तो उन्होंने इसकी आलोचना की, लेकिन यामीन ने इसे दरकिनार कर दिया. यामीन की मानें तो जब से योगी की सरकार उत्तर प्रदेश में बनी है, तब से प्रदेश की तस्वीर बदल गई. योगी सरकार की योजना सभी गरीबों के लिए समान है. कभी किसी से भेदभाव नहीं किया गया. हिंदू हो या मुस्लिम, योजनाओं का लाभ सभी को बराबर मिला.

Advertisement

सीने पर गुदवाया CM योगी का टैटू.

बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर बयान के बाद हुई पत्थरबाजी और बवाल के बारे में यामीन का कहना है कि योगी आदित्यनाथ अच्छी सरकार चला रहे हैं. विपक्ष ने उनको बदनाम करने के लिए यह पत्थरबाजी और बवाल कराने की साजिश रची.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement