scorecardresearch
 

सहारनपुर में बीजेपी का डंका, संजीव वालिया ने BSP प्रत्याशी को हराया

यहां मेयर पद के लिए 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे. जबकि 667 पार्षद प्रत्याशी हैं. सहारनपुर में तीसरे चरण के तहत 29 नवंबर को मतदान हुआ था.

Advertisement
X
विजेता प्रत्याशी संजीव वालिया
विजेता प्रत्याशी संजीव वालिया

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के नतीजों पर तस्वीर साफ हो गई है. पश्चिमी यूपी के सहारनपुर नगर निगम की काउंटिंग भी खत्म हो गई है. यहां से बीजेपी उम्मीदवार ने मेयर पद पर जीत दर्ज की है.

पहली बार नगर निगम के तौर सहारनपुर सीट के लिए वोटिंग हुई है. जिसमें भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजीव वालिया ने जीत का परचम लहराया है. वालिया ने बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी फजलुर्रहमान को हराया है.

अक्सर फसाद की जद में रहता है. राजनीतिक दृष्टि से भी यह इलाका काफी महत्वपूर्ण माना जाता है.

इससे भी बड़ी बात ये है कि सहारनपुर सीट पर पहली बार महापौर पद के लिए चुनाव हुआ है. सहारनपुर जनपद में नगर निगम की 1, नगर पालिका की 4 और नगर पंचायत की 6 सीटों पर चुनाव हुए हैं.

Advertisement

यहां मेयर पद के लिए 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे. जबकि 667 पार्षद प्रत्याशी हैं. सहारनपुर में तीसरे चरण के तहत 29 नवंबर को मतदान हुआ था.

2012 की बात की जाए सहारनपुर की चार नगर पालिका परिषद में से दो सीटें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने जीती थीं. जबकि देवबंद और सरसावा नगर पालिका सीट से निर्दलीय उम्मीदवार ने परचम लहराया था.

वहीं नगर पंचायत की बात की जाए, तो जिले की 6 नगर पंचायतों में चार सीटों पर एनसीपी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी. अम्बौहटा पीर, नानौता, सुल्तानपुर चिलकाना और बेहट नगर पंचायत से एनसीपी के उम्मीदवार जीते थे. जबकि बाकी दो नगर पंचायत सीटों पर दो महिला निर्दलीय कैंडिडेट के तौर पर मैदान मारा था.

Advertisement
Advertisement