scorecardresearch
 

कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद के भाई जयेश प्रसाद पत्नी सहित BJP में शामिल

जयेश प्रसाद बीजेपी से पहले कई पार्टियों में रह चुके हैं. वह पहले सपा में रहे और शाहजहांपुर- पीलीभीत से एमएलसी भी बने. इसके बाद उन्होंने बीएसपी का दामन थाम लिया और एमएलसी बने.

Advertisement
X
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय और जयेश प्रसाद
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय और जयेश प्रसाद

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव का बिगुल बज गया है और ऐन मौके पर बीजेपी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है. कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के भाई और उनकी पत्नी ने आज बीजेपी का दामन थाम लिया है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने जयेश प्रसाद और उनकी पत्नी नीलिमा प्रसाद को बीजेपी में शामिल कराया. नीलिमा प्रसाद शाहजहांपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर बीजेपी उम्मीदवार होंगी. शाहजहांपुर नगर पलिका सीट महिला के लिए आरक्षित है. जयेश-नीलिमा का बीजेपी में जाना कांग्रेस के साथ-साथ जितिन प्रसाद के लिए भी बड़ा झटका माना जा रहा है.

निकाय चुनाव के दौरान जितिन प्रसाद के चचेरे भाई शुक्रवार को बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पार्टी का दामन थामा. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय की मौजूदगी में जयेश प्रसाद और उनकी पत्नी नीलिमा प्रसाद ने बीजेपी की सदस्यता ली.

Advertisement

जयेश प्रसाद की बीजेपी में और प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल की कोशिशों के चलते एंट्री हुई है. सुरेश खन्ना शाहजहांपुर से लगातार आठ बार से विधायक है और फिलहाल योगी सरकार में शहरी विकास मंत्री हैं. ऐसे में नगर पालिका की सीट पर बीजेपी का परचम लहराने के लिए उन्होंने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है.

जयेश प्रसाद बीजेपी से पहले कई पार्टियों में रह चुके हैं. वह पहले सपा में रहे और शाहजहांपुर- पीलीभीत से एमएलसी भी बने. इसके बाद उन्होंने बीएसपी का दामन थाम लिया और एमएलसी बने.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement