scorecardresearch
 

BJP विधायक और पुलिस के बीच मारपीट पर अखिलेश बोले- मर्यादा की सारी सीमाएं टूट गईं

बीजेपी कार्यकर्ता अपने विधायक के साथ एक केस के सिलसिले में गोंडा थाने पहुंचे थे. इस दौरान विधायक और थाना प्रभारी के बीच कहासुनी हो गई थी.

Advertisement
X
अखिलेश यादव और सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
अखिलेश यादव और सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

  • अलीगढ़ में बीजेपी विधायक और पुलिसकर्मी भिड़े
  • अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर साधा निशाना

अलीगढ़ में बीजेपी विधायक राजकुमार सहयोगी और गोंडा थानाध्यक्ष के बीच मारपीट का मामला तूल पकड़ते जा रहा है. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस घटना के बाद योगी सरकार पर निशाना साधा है.

अखिलेश ने कहा, 'भाजपा के राज में प्रदेश का हाल ये है कि स्वयं भाजपा के ही विधायक पुलिस के द्वारा मारपीट का शिकार होने का आरोप लगा रहे हैं. इस मामले की जांच होनी चाहिए और इस सच की भी कि आखिरकार विधायक जी ने ऐसा क्या कह दिया या कर दिया कि मर्यादा की सारी सीमाएं टूट गईं.'

बता दें कि अलीगढ़ के गोंडा थाने में इगलास से बीजेपी विधायक राजकुमार सहयोगी और थाना प्रभारी के बीच मारपीट हो गई थी. विधायक ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया. वहीं एसओ का कहना था कि विधायक ने ही सबसे पहले हाथ उठाया था.

Advertisement

बताया जा रहा है कि बीजेपी कार्यकर्ता अपने विधायक के साथ एक केस के सिलसिले में गोंडा थाने पहुंचे थे. इस दौरान विधायक और थाना प्रभारी अनुज सैनी के बीच कहासुनी हो गई थी.

Advertisement
Advertisement