scorecardresearch
 

योगी के सीएम बनते ही इलाहाबाद में दो बूचड़खाने सील

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और खुद योगी आदित्यनाथ ने चुनाव प्रचार के दौरान लगातार इस मुद्दे को उठाते रहे हैं. बीजेपी ने यह ऐलान किया था कि वह सरकार बनने के बाद यूपी में बूचड़खाने को बंद करवाएगी.

Advertisement
X
इलाहाबाद में बूचड़खाने सील
इलाहाबाद में बूचड़खाने सील

रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सोमवार को योगी आदित्यनाथ ने कामकाज संभाला. योगी के सीएम बनने के बाद सोमवार को इलाहाबाद नगर निगम ने दो बूचड़खानों को सील करवा दिया है.

गौरतलब है कि बीजेपी अध्यक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान लगातार इस मुद्दे को उठाते रहे हैं. बीजेपी ने यह ऐलान किया था कि वह सरकार बनने के बाद यूपी में बूचड़खाने को बंद करवाएगी.

पहले दिन ही एक्शन शुरू
कामकाज संभालने के बाद पहले दिन ही योगी आदित्यनाथ सभी सचिवों के साथ बैठक करेंगे, वहीं जल्द ही सभी मंत्रियों के विभागों का भी बंटवारा हो सकता है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement