scorecardresearch
 

लखनऊ: अनियंत्रित होकर इंदिरा नहर में गिरी एसयूवी कार, चार लोगों की मौत

रिपोर्ट के मुताबिक टायर फट जाने की वजह से एक एसयूवी कार अनियंत्रित होकर इंदिरा नहर में गिर गई. बताया जा रहा है कि एसयूवी में 8 से 10 लोग सवार थे. हादसे में 2 महिलाओं समेत एक बच्ची और एक बच्चे की मौत हो गई है जबकि बाकी लोगों को जीवित बाहर निकाल लिया गया है.

Advertisement
X
नहर में कार गिरने से चार लोगों की मौत
नहर में कार गिरने से चार लोगों की मौत
स्टोरी हाइलाइट्स
  • अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, चार लोगों की मौत
  • लखनऊ की घटना, इंदिरा नहर में गिरी कार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक एसयूवी कार के अनियंत्रित होकर नहर में गिर जाने की वजह से चार लोगों की मौत हो गई. ये हादसा नगराम थाना क्षेत्र में भौरा कला के पास हुआ है.

रिपोर्ट के मुताबिक टायर फट जाने की वजह से एक एसयूवी कार अनियंत्रित होकर इंदिरा नहर में गिर गई. बताया जा रहा है कि एसयूवी में 8 से 10 लोग सवार थे. हादसे में 2 महिलाओं समेत एक बच्ची और एक बच्चे की मौत हो गई है जबकि बाकी लोगों को जीवित बाहर निकाल लिया गया है.

हालांकि हादसे के बाद से 2 लोग लापता हैं जिसकी खोज की जा रही है. जानकारी के मुताबिक एसयूवी का टायर अचानक फट गया जिसके चलते गाड़ी ने संतुलन खो दिया और यह दुर्घटना हो गई. एसयूवी में सवार सभी लोग पीलीभीत से लखनऊ अपने परिचितों से मिलने आए थे.

हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू करके जेसीबी के जरिए एसयूवी गाड़ी को नहर से बाहर निकाला. मौके पर  पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के जल्दी नहीं पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जाहिर की. 

Advertisement

वहीं घटनास्थल पर पहुंचकर समाजवादी पार्टी के विधायक अमरीश पुष्कर ने इस पर दुख जताया और कहा कि प्रशासन की लापरवाही से ऐसी घटना सामने आई है. उन्होंने कहा, कई बार नहर के किनारे बाउंड्री वॉल बनाने का मुद्दा उठाया गया लेकिन इसबात पर किसी ने ध्यान नहीं दिया.

ये भी पढ़ें: 

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement