scorecardresearch
 

आय से अधिक संपत्ति‍ के मामले में SC मायावती के ख‍िलाफ सुनवाई को तैयार

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीएसपी सुप्रीमो मायावती के लिए बहुत बुरी खबर है. सुप्रीम कोर्ट बुधवार को आय से अधिक संपत्ति‍ के मामले में उनके खिलाफ सुनवाई के लिए राजी हो गया.

Advertisement
X

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीएसपी सुप्रीमो मायावती के लिए बहुत बुरी खबर है. सुप्रीम कोर्ट बुधवार को आय से अधिक संपत्ति‍ के मामले में उनके खिलाफ सुनवाई के लिए राजी हो गया.

नई एफआईआर दर्ज करने की मांग
याचिकाकर्ता कमलेश वर्मा ने इस मामले में के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि मायावती के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस है लेकिन सीबीआई केस दर्ज नहीं कर रही, जबकि हाईकोर्ट ने आयकर मामले में उनकी आय और उपहारों पर सवाल उठाए थे.

मामले की होगी विस्तार से सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि इस मामले में तुरंत कोई ऑर्डर तो पास नहीं होगा, लेकिन हम के लिए तैयार हैं. जस्टिस एआर दवे की बेंच ने कहा कि मामले की विस्तार सुनवाई की जाएगी.

केंद्र ने किया माया का बचाव
हालांकि केंद्र सरकार की ओर से अटार्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने से कहा कि इस मामले में नई एफआईआर दर्ज करने का कोई आधार नहीं है.

याचिका को राजनीति से प्रेरित बताया
मायावती के वकील ने कोर्ट से कहा कि इस मामले में याचिकाकर्ता बीएसपी के ही पूर्व सदस्य हैं और यह मामला पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है. विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से वर्मा पार्टी प्रमुख से नाराज चल रहे हैं.

Advertisement

क्या है पूरा मामला
बीएसपी प्रमुख मायावती पर से संबंधित आय से अधिक संपत्ति का मामला चल रहा है. सीबीआई ने इसका कड़ा विरोध किया था. सुनवाई के दौरान सीबीआई ने मायावती का बचाव किया. उसके वकील ने कहा कि मायावती के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट क्लीनचिट दे चुकी है और अब वह कुछ नहीं कर सकती. वहीं सुप्रीम कोर्ट उनके मामले को 2011 में ही खारिज कर चुका है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement