scorecardresearch
 

सूर्य नमस्कार से भगवाकरण होता है तो सूर्य की रोशनी लेना छोड़ देंः साक्षी महाराज

योग दिवस मनाने की तैयारियों में व्यस्त मोदी सरकार के सांसदों और नेताओं की जुबान कैंची की तरह चल रही है. गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ के बाद साक्षी महाराज ने योग को लेकर बयानों के तीर छोड़े हैं.

Advertisement
X
साक्षी महाराज (फाइल फोटो)
साक्षी महाराज (फाइल फोटो)

योग दिवस मनाने की तैयारियों में व्यस्त मोदी सरकार के सांसदों और नेताओं की जुबान कैंची की तरह चल रही है. गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ के बाद साक्षी महाराज ने योग को लेकर बयानों के तीर छोड़े हैं.

साक्षी महाराज ने कहा कि , अगर सूर्य नमस्कार से भगवाकरण होता है, तो सूर्य की रोशनी लेना छोड़ दें.

उन्होंने कहा कि सूर्य हमें रोशनी देता है, इसलिए कि ये मुस्लिम का घर है यहां रोशनी कम देनी है.

अपने विवादित बयानों के लिए कुख्यात ने कहा कि हिंदू अपने हिसाब से सूर्य नमस्कार करता है और मुस्लिम अपने सूर्य तरीके से, मुसलमानों ने इसे नमाज का नाम दे दिया है.

बिहार में बीजेपी के खिलाफ एकजुट हो रहे ने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बसपा, लालू और नीतीश कुमार के कहने पर कुछ मुस्लिम कर रहे हैं. उनकी राजनीतिक जमीन खिसक गई है.

यूपी के उन्नाव से सांसद ने कहा कि विपक्ष के पास विरोध करने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए योग का विरोध कर रहे हैं.

Advertisement

साक्षी महाराज ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार को दोबारा मुख्यमंत्री बनने का सपना देखना छोड़ देना चाहिए.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement