scorecardresearch
 

धार्मिक सद्भावना: हाजी ने दी मंदिर के लिए जमीन

पांच वक्त के नमाजी हाजी एखलाक ने मधुबन विहार कॉलोनी में शिव मंदिर बनाने के लिए न सिर्फ अपनी जमीन दान में दी बल्कि मंदिर का शिलान्यास भी किया.

Advertisement
X

ऐसे समय में जब देश में सांप्रदायिक ताकतें मजहबी दीवार खड़ी करके मतभेद डालने की कोशिश में जुटी हों, इलाहाबाद में उमरपुर, नीवा के हाजी एखलाक अहमद ने अनूठी मिसाल पेश की है. पांच वक्त के नमाजी हाजी एखलाक ने मधुबन विहार कॉलोनी में शिव मंदिर बनाने के लिए न सिर्फ अपनी जमीन दान में दी बल्कि मंदिर का शिलान्यास भी किया.

मंदिर बनाने को ईंट और चंदे के तौर पर रकम भी दी. मधुबन विहार कालोनी ही नहीं, पूरे क्षेत्र में हिन्दू, मुस्लिम सबके बीच अब्बू के नाम से मशहूर हाजी ने गुरुवार को महाशिवरात्रि के मौके पर इसी मंदिर में बने सत्संग हाल का उद्घाटन किया. हाजी की इस पहल ने सांप्रदायिक सद्भाव को तो मजबूती दी ही, तमाम फिरकापरस्त ताकतों को हाशिये पर ला खड़ा किया है.

महागौरी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सुबह महारुद्राभिषेक के बाद सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया गया. बाद में हाजी एखलाक अहमद ने हाल का उद्ïघाटन किया. कार्यक्रम में कालोनी निवासियों के साथ ही नीवा, सलोरी के सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे. कॉलोनी के लोगों ने बताया कि उनकी मांग पर हाजी ने महागौरी मंदिर के लिए जमीन दी और मंदिर निर्माण के लिए सबसे ज्यादा सहयोग भी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement