scorecardresearch
 

खतौली रेल हादसे के बाद छुट्टी पर भेजे गए GM और डीआरएम की हुई वापसी

उत्तर रेलवे के जीएम आर के कुलश्रेष्ठ और दिल्ली डीविजन के डीआरएम आर एन सिंह ने वापस ड्यूटी ज्वाइन की है. सोमवार से दोनों अधिकारियों ने पहले की तरह से फिर से काम संभाल लिया है अब उम्मीद की जा रही है कि पिछले एक हफ्ते से ज्यादा रूके कामों में अब रफ्तार आएगी.

Advertisement
X
खतौली रेल हादसा.
खतौली रेल हादसा.

मुजफ्फरनगर के खतौली रेल हादसे के बाद कई रेल अधिकारियों को सस्पेंड किया गया था तो कुछ बड़े अधिकारीयों को छुट्टी पर भेज दिया गया था, लेकिन अब उनकी वापसी हो गई है.

उत्तर रेलवे के जीएम आर के कुलश्रेष्ठ और दिल्ली डीविजन के डीआरएम आर एन सिंह ने वापस ड्यूटी ज्वाइन की है. सोमवार से दोनों अधिकारियों ने पहले की तरह से फिर से काम संभाल लिया है अब उम्मीद की जा रही है कि पिछले एक हफ्ते से ज्यादा रूके कामों में अब रफ्तार आएगी.

बता दें कि दोनों ही अधिकारियों ने नई-नई जिम्मेदारी संभाली थी और रेल विकास परियोनाओं को रफ्तार देने के लिए योजना बनाकर उसे अमली जामा पहनाने वाले ही थे कि खतौली में हो गई थी. जिस पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे बोर्ड के तत्कालीन मेम्बर मेकेनिकल आदित्य कुमार मित्तल समेत जीएम और डीआरएम तक को छुट्टी पर भेज दिया गया था. मित्तल की वापसी 30 अगस्त को हो गई थी और वह 31 अगस्त को सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं.

Advertisement

ये भी बात सामने आई कि हादसे के बाद जैसे ही इन अधिकारियों को सूचना मिली उसके तुरंत बाद जोनल स्तर से लेकर राज्य प्रशासन और एनडीआरएफ से सम्पर्क कर हर संभव मदद मांगी थी. आपको बता दें मुजफ्फरनगर के  खतौली में  19 अगस्त 2017 को उत्कल एक्सप्रेस पटरी से उतरी थी जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement