scorecardresearch
 

दिल्‍ली जीत से उत्‍साहित AAP यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव

दिल्ली में दो प्रमुख राष्ट्रीय पार्टियों की मुश्किलें बढ़ाने वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने साफतौर पर कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

Advertisement
X
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह

दिल्ली में दो प्रमुख राष्ट्रीय पार्टियों की मुश्किलें बढ़ाने वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने साफतौर पर कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 'वीआईपी कल्चर' का खराब रूप देखा जा सकता है. भारी सुरक्षा में घिरे राजनेता कभी भी जनता के करीब नहीं हो सकते, आप इस कल्चर को समाप्त करना चाहती है. इसका असर अन्य प्रदेशों में भी दिखने लगा है.

उन्होंने कहा कि सपा व बसपा जातिवादी मुद्दों को उठाकर जनता को दिगभ्रमित करती है. हमारी पार्टी बिजली, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों को फोकस करेगी. सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग में अगर भ्रष्टाचार पर रोक लग जाए तो यहां भी बिजली के दामों में भारी कमी की जा सकती है. यहां पर फर्जी तरीके से ऑडिट होते हैं और यह खेल लंबे समय से चल रहा है.

उन्होंने बताया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से कुमार विश्वास पार्टी के संभावित उम्मीदवार हैं. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि उनकी पार्टी सांसद तथा विधायक निधि को खत्म करके विकास राशि मोहल्ला सभाओं तथा ग्राम सभाओं के सुपुर्द करने की पक्षधर है, ताकि जनता खुद तय करे कि उसका धन उसके इलाके के किस काम में खर्च हो.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement