scorecardresearch
 

VIRAL TEST: क्या PM मोदी की गोद से बच्ची ने राहुल को पप्पू कहा?

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक छोटी सी बच्ची के साथ मंच पर नजर आते हैं. यह बच्ची माइक पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में ऐसी बात कह देती है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे. अब सवाल यह है कि क्या वाकई ये वीडियो असली है या फिर प्रधानमंत्री मोदी को बदनाम करने की कोई साजिश है?

Advertisement
X
फोटो- अनिल कुमार
फोटो- अनिल कुमार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक छोटी सी बच्ची के साथ मंच पर नजर आते हैं. यह बच्ची माइक पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में ऐसी बात कह देती है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे. अब सवाल यह है कि क्या वाकई ये वीडियो असली है या फिर प्रधानमंत्री मोदी को बदनाम करने की कोई साजिश है.

रंग-बिरंगे फूलों से मंच सजा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर एक मासूम सी बच्ची को लेकर आते हैं. फिर पीएम मोदी इस बच्ची को गोद में उठाते हैं और माइक उसके आगे कर देते हैं. अब जरा गौर से सुनिएगा कि ये बच्ची माइक पर क्या बोल रही है- 'राहुल...राहुल गांधी पप्पू है!' इस बच्ची ने ये क्या कह दिया? इस छोटी सी बच्ची के दिमाग में इस तरह का जहर किसने भर दिया?

Advertisement

सोशल मीडिया पर इन दिनों ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. ट्विटर, व्हाट्सऐप और फेसबुक पर लोग इसे खूब वायरल कर रहे हैं. लोग लिख रहे हैं कि मोदी को प्रधानमंत्री पद की गरिमा का बिल्कुल ख्याल नहीं रहा. इस वीडियो के साथ एक मैसेज भी है, जिसमें लिखा है कि PM पद की गरिमा इस तरह खत्म कर दी जाएगी. मोदी से यही उम्मीद थी. इस पोस्ट को हजारों लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं.

वायरल वीडियो

दिल्ली सरकार वायरल 2.1 नाम के पेज पर भी ये वीडियो शेयर किया गया है, जिस पर 2,200 से ज्यादा शेयर और करीब एक हजार कमेंट आए हैं. बता दें कि सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के विरोधी उन्हें पप्पू नाम से बदनाम करते रहते हैं.

इस बात को खुद राहुल गांधी भी संसद में स्वीकार कर चुके है, लेकिन इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी खुद उस बच्ची को शाबाशी देते नजर आ रहे हैं, जिसने राहुल गांधी को पप्पू कहा. हालांकि ये बात हजम नहीं होने वाली नहीं लग रही थी. तो क्या वाकई प्रधानमंत्री मोदी इस बच्ची को सिखा-पढ़ाकर लाए थे? क्या वाकई इस बच्ची ने वही बोला था, जो इस वीडियो में दिखाई दे रहा है? हमने इस वायरल वीडियो की पड़ताल की.

Advertisement

हमारी पड़ताल में इस वीडियो का कच्चा चिट्ठा सामने आ गया. इस वीडियो को 18 सितंबर 2016 को बीजेपी ने अपने यूट्यूब पेज पर पोस्ट किया था. ये वीडियो गुजरात के नवसारी का है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना जन्मदिन मनाने पहुंचे थे.

ओरिजिनल वीडियो

सोशल मीडिया पर तो महज 20 सेकेंड का वीडियो वायरल किया गया, लेकिन हमारे हाथ एक मिनट 16 सेकेंड का वीडियो लगा. और अब सुनिए इस वीडियो में क्या कह रही है बच्ची और क्या कह रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी. इस वीडियो में बच्ची अपना परिचय दे रही है. बच्ची बता रही है कि वो दिव्यांग है. मोदी उससे कहते हैं कि रामायण सुनाओ और अब ये बच्ची क्या कह रही है, आप देखिए और सुनिए.

बच्ची रामायण की कहानी सुनाते हुए कहती है- 'एक राजा था. उनका नाम दशरथ था. उनकी तीन रानियां थीं, जिनके नाम कौशल्या, सुमित्रा और कैकेयी थे. राजा के चार बेटे थे, जिनके नाम राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न थे.'

आपने देखा और सुना? ये बच्ची तो सीधे और सहज तरीके से रामायण की कहानी सुना रही थी, लेकिन सोशल मीडिया के खुराफातियों ने एडिट करके इसे क्या से क्या बना दिया.

दरअसल, मोदी के जन्मोत्सव के इस कार्यक्रम में शरीक होने के लिए दिव्यांगों को खास तौर से बुलाया गया था. ये बच्ची भी दिव्यांग है, लेकिन पूरे आत्मविश्वास के साथ उसने मंच से लोगों को कविता सुनाई. हमारे वायरल टेस्ट में मोदी और बच्ची का ये वीडियो फेक साबित हुआ.

Advertisement
Advertisement