scorecardresearch
 

छत्तीसगढ़ में एक महिला माओवादी समेत दो ढेर

छत्तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बस्तर मंडल में पुलिस ने दो अलग अलगमुठभेड़ों में दो वर्दीधारी माओवादियों को मार गिराया. पुलिस सूत्रों नेबताया कि मौके से राइफल और भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किये गये.

Advertisement
X

छत्तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बस्तर मंडल में पुलिस ने दो अलग अलग मुठभेड़ों में दो वर्दीधारी माओवादियों को मार गिराया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि मौके से राइफल और भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किये गये.

हथियार और 15 किलो बारुदी सुरंग बरामद
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस बल के साथ एसपीओ गश्ती पर निकले. कोंडापल्ली गांव के समीप माओवादियों ने गश्ती दल पर हमला कर दिया, जिसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई की. उन्होंने बताया कि पुलिस और माओवादियों के बीच कई घंटों तक छिटपुट गोलीबारी होती रही. गोलीबारी थमने के बाद तलाशी कार्य के दौरान एक माओवादी का शव बरामद किया गया. पुलिस ने मौके से एक राइफल, 15 किलोग्राम बारूदी सुरंग और एक मोटरसाइकिल जब्त किये.

दोनों माओवादियों की नहीं हुई शिनाख्‍त
वहीं, एक अन्य घटना में कांकेर जिले के रावघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार सुबह मुठभेड़ में एक महिला माओवादी को मार गिराया. पुलिस उप महानिरीक्षक महेंद्र सिंह ने कहा कि आज सुबह मुठभेड़ में एक वर्दीधारी महिला माओवादी को मार गिराया गया और मौके से एक राइफल और दो हथगोले बरामद किए गए. इन माओवादियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है.

Advertisement
Advertisement