कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी और मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के बीच सोमवार को ट्विटर पर जंग छिड़ गई. यह मामला कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी के उस लेख से जुड़ा था, जिसमें उन्होंने ट्विटर पर मिलने वाली धमकियों के बारे में बताया था.
चतुर्वेदी ने अपने लेख में लिखा था कि पर कुछ लोगों ने उन्हें बलात्कार और 'निर्भया जैसा हाल' करने की धमकी दी है. इस पर BJP समर्थक एक महिला ने ट्विटर पर प्रियंका से पूछा, 'जब प्रियंका को ट्रॉल किया जाता है, तो यह महिला की गरिमा पर हमला है, लेकिन जब के खिलाफ जहरीली बातें की जाती हैं, तो उसे स्वीकार कर लिया जाता है.'
When is trolled, it is an attack on 'dignity of women'but poisonous slander against is acceptable.
— Shefali Vaidya (@ShefVaidya)
इसके जवाब में प्रियंका ने कहा, 'ईरानी की जान पर खतरा होने की सूरत में उन्हें Z-स्तर की सुरक्षा दी जाती है, लेकिन मैं बलात्कार/मौत की धमकी की जांच करवाने के लिए संघर्ष कर रही हूं.'
Ms a perceived threat to 's life gets Z sec,here I am struggling to get rape/death threat investigated.cut the crap
— Priyanka Chaturvedi (@priyankac19)
स्मृति ईरानी ने प्रियंका को जवाबी ट्वीट में कहा, 'मुझे Z-स्तर की सुरक्षा हासिल नहीं है.'
इस पर प्रियंका ने कहा, 'मैडम मुझे के अंदरूनी प्रक्रिया के बारे में नहीं पता, मैं तो अखबार की रिपोर्ट के हवाले से कह कर रही हूं. क्या मैं यह समझूं कि आपको किसी भी तरह की सुरक्षा हासिल नहीं है?'I don't have Z security Madam.
— Smriti Z Irani (@smritiirani)
Madam I don't know the internal workings of Home Ministry, i go as per newspaper reports. I presume no security at all then ?
— Priyanka Chaturvedi (@priyankac19)
स्मृति ने जवाब दिया 'आप मेरी सुरक्षा को लेकर इतनी फिक्रमंद क्यों हैं? कुछ प्लान बना रही हैं क्या?'
why are you so interested in my security? Planning anything?
— Smriti Z Irani (@smritiirani)
फिर प्रियंका ने कहा, 'मेरे पास इतना समय नहीं है इसलिए आप इसकी फिक्र न करें. आप तो कैंपस में एक और विवाद खड़ा करने पर ध्यान लगाइए.'
स्मृति ने फिर जवाब दिया, 'इस काम में तो राहुल जी को महारत हासिल है. अरे नहीं, उन्हें तो असम में हारने की योग्यता है. मेरी गलती, आपका दिन शुभ हो.'
dats more Rahulji's forte. Oh wait, losing Assam is. My bad. Have a good day.
— Smriti Z Irani (@smritiirani)
आखिरी ट्वीट में प्रियंका ने जवाब दिया, 'बार-बार हारने और फिर भी कैबिनेट में मंत्री बनने में आप माहिर हैं. आपका दिन भी शुभ हो.'
Repeatedly losing and yet becoming a minister in the cabinet is your forte. You have a glorious day too
— Priyanka Chaturvedi (@priyankac19)