scorecardresearch
 

उत्सव के दौरान दिखा खौफनाक मंजर, हाथी ने युवक को सूंड से उठाकर पटका, Video

केरल के त्रिशूर जिले में वलियाविलक्कु उत्सव के दौरान एक पालतू हाथी ने 26 वर्षीय युवक विवेक पर हमला कर दिया. हाथी ने उसे सूंड से उठाकर जमीन पर पटक दिया. घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद मंदिर समारोह अस्थायी रूप से रोक दिए गए और पुलिस व एलीफेंट स्क्वॉड ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली.

Advertisement
X
हाथी ने युवक को सूंड से उठाकर पटका (Photo: Screengrab)
हाथी ने युवक को सूंड से उठाकर पटका (Photo: Screengrab)

केरल के त्रिशूर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटन सामने आई है. यहां एक धार्मिक उत्सव के दौरान पालतू हाथी ने एक युवक पर हमला कर दिया. घटना अनमनाडा महादेव मंदिर में चल रहे वलियाविलक्कु उत्सव के दौरान हुई. जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय विवेक उत्सव में मौजूद था. इसी दौरान शीवेली जुलूस की तैयारी चल रही थी. अचानक हाथी ने विवेक को अपनी सूंड से उठाया और जमीन पर पटक दिया. इस अप्रत्याशित हमले से मौके पर अफरा तफरी मच गई.

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि हाथी के पैरों में जंजीर बंधी है और उसे बैठाया जा रहा है. इसी दौरान एक शख्स हाथी के ऊपर बैठ जाता है, जबकि पास में एक अन्य युवक खड़ा नजर आता है. अचानक हाथी अपनी सूंड से युवक को अपनी ओर खींच लेता है और उसे उठाकर जमीन पर पटक देता है. इस खौफनाक घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोग दहशत में हैं.

हाथी ने किया युवक पर हमला

घटना पंजरिमेलम कार्यक्रम शुरू होने से ठीक पहले हुई, जिसका नेतृत्व पेरुवनम कुट्टन मारार करने वाले थे. हमले में विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत अंगमाली के अपोलो एडलक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

घटना के बाद मंदिर में चल रहे उत्सव कार्यक्रमों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया. हाथी को फिलहाल मंदिर परिसर के अंदर ही नियंत्रित रखा गया है. सूचना मिलने पर माला पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभाली.

Advertisement

युवक की हालत गंभीर

एलीफेंट स्क्वॉड भी घटनास्थल पर पहुंच गया है और हाथी को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. घटना के बाद मंदिर परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement