देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 20 अगस्त को जयंती थी. ऐसे में दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने अपने ट्विटर हैंडल से राजीव गांधी पर एक ट्वीट किया. इसके बाद से विवाद खड़ा हो गया है. तेजिंदर बग्गा ने अपने ट्वीट में 1984 के सिख दंगों का जिक्र किया.
Tribute to the Father of the Mob Lynching in India
— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga)
अगर एक हत्यारे को हत्यारा कहने से मेरी राजनीति पर कोई फर्क पड़ता है तो मुझे ऐसे राजनीति की कोई चाहत नही है । राजीव गांधी हत्यारा था,और देश उसे हत्यारे के रूप में ही याद रखेगा ।
— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga)
तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के ट्वीट के बाद ट्विटर पर ही असम कांग्रेस की तरफ से दिल्ली पुलिस से इस बाबत शिकायत की गई. बग्गा पर पूर्व प्रधानमंत्री का अपमान करने के चलते एक्शन लेने की मांग गई.
Please file police complain and take action against Delhi BJP spokesperson Tajinder Bagga.
— Assam Congress (@INCAssam)
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए लिखा कि क्या वह बीजेपी प्रवक्ता के इस बयान से सहमत हैं यदि नहीं तो वह उन पर कार्रवाई करें.
आदरणीय जी आप अपने प्रवक्ता के इस ट्वीट से असहमत है तो कार्यवाही करिये।
कार्यवाही नही करते है तो
माना जायेगा कि
आप सहमत है और आप की पार्टी की यह लाईन है।
— Akhilesh P. Singh (@AkhileshPSingh)
दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता तेजेन्द्र बग्गा ने अखिलेश प्रताप सिंह को जवाब देते हुए कहा कि वह इस ट्वीट से डरे नहीं है. अब हिंदी में भी ट्वीट करते हैं.
अरे क्या अखिलेश बाबू, इंग्लिश में कहे तो तकलीफ हो गया, चलो हिंदी में कह देते है " राजीव गांधी हत्यारा है" "राजीव गांधी दंगाई है" "राजीव गांधी के हाथ 10,000 सिखों के खून से रंगे है" ।
— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga)
तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा कि 1984 सिख दंगों में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की भूमिका के चलते सिख आज तक आहत हैं. इसलिए उन्होंने यह ट्वीट किया है. बग्गा ने कहा कि 84 सिख दंगों के चलते कांग्रेस को कभी भी माफ नहीं किया जा सकता है.