8 अगस्त से आप दिल्ली से रेलगाड़ी में सवार होकर सीधे अगरतला जा सकेंगे. पूर्वोत्तर राज्यों की राजधानियों को रेल नेटवर्क से जोड़ने की योजना में ये एक और कड़ी होगी. त्रिपुरा और दिल्ली के बीच रेलवे यातायात की शुरुआत 31 जुलाई को रेलमंत्री सुरेश प्रभु हरी झंडी दिखाकर करेंगे.
31 जुलाई को त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से एक साप्ताहिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली रवाना करेंगे. इस साप्ताहिक ट्रेन का नाम आनंद विहार-अगरतला त्रिपुर सुंदरी एक्सप्रेस होगा. त्रिपुर सुंदरी आनंद विहार टर्मिनल और अगरतला के बीच हर सप्ताह चलेगी.
ये होगी समय सारिणी
14020 आनंद विहार टर्मिनल- अगरतला त्रिपुर सुंदरी वीकली एक्सप्रेस हर सोमवार को 8 अगस्त से चला करेगी. रात को 11 बजकर 55 मिनट पर ये आनंद विहार स्टेशन से रवाना होकर अगले दिन रात को 11 बजकर 45 मिनट पर
अगरतला पहुंचेगी.
वापसी में 14019 अगरतला आनंद विहार टर्मिनल त्रिपुर सुंदरी एक्सप्रेस हर बृहस्पतिवार को अगरतला से दोपहर 2 बजे रवाना होकर अगले दिन आनंद विहार टर्मिनल पर दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर पहुंचेगी.
त्रिपुर सुंदरी एक्सप्रेस में एसी 2 का एक डिब्बा, एसी 3 के तीन डिब्बे, स्लीपर क्लास के पांच डिब्बे, तीन जनरल डिब्बे और दो सेकेंड क्लास कम लगेज कोच होंगे. त्रिपुर सुंदरी एक्सप्रेस कानपुर, इलाहाबाद, मुगल सराय, पाटलिपुत्र, बरौनी, न्यू जलपाई गुड़ी, न्यू बोंगाईगांव, गुवाहाटी, जगी रोड, होजल, लमडिंग, न्यू हाफलांग, बदरपुर, करीमगंज, धर्मानगर, अंबासा स्टेशनों पर रुकेगी.