scorecardresearch
 

अरुणाचल प्रदेश: सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, 6 उग्रवादी मारे गए

सुरक्षाबलों को सशस्त्र उग्रवादियों की मौजूदगी के बारे में विशिष्ट खुफिया जानकारी मिली थी. इसके बाद खोंसा क्षेत्र में असम राइफल्स ने ऑपरेशन शुरू किया. रिपोर्ट के मुताबिक 4.30 बजे सुबह सुरक्षाबल उग्रवादियों के साथ संपर्क स्थापित कर पाए. सुरक्षाबलों ने उग्रवादियों को सरेंडर करने को कहा, लेकिन उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दी.

Advertisement
X
उग्रवादियों से बरामद हथियार (फोटो-पीटीआई)
उग्रवादियों से बरामद हथियार (फोटो-पीटीआई)

  • सेना के साथ मुठभेड़ में मारे गए 6 उग्रवादी
  • अरुणाचल प्रदेश के तिरप में हुई थी मुठभेड़
अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले के खोंसा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (इसाक-मुइवा) के 6 उग्रवादी मारे गए. सुरक्षा बलों के साथ उग्रवादियों की मुठभेड़ शनिवार तड़के हुई. इस ऑपरेशन में असम राइफल्स का एक जवान घायल हो गया है. उसकी हालत अब खतरे से बाहर है. खोंसा असम के तिनसुकिया जिले से 50 किलोमीटर की दूरी पर बसा है. तिनसुकिया असम का औद्योगिक शहर है.

खुफिया सूचना पर ऑपरेशन

रिपोर्ट के मुताबिक सुरक्षाबलों को सशस्त्र उग्रवादियों की मौजूदगी के बारे में विशिष्ट खुफिया जानकारी मिली थी. इसके बाद खोंसा क्षेत्र में असम राइफल्स ने ऑपरेशन शुरू किया. 4.30 बजे सुबह सुरक्षाबल उग्रवादियों के साथ संपर्क स्थापित कर पाए. सुरक्षाबलों ने उग्रवादियों को सरेंडर करने को कहा, लेकिन उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दी.

Advertisement

इस दौरान सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में 6 उग्रवादी मारे गए. सुरक्षाबलों ने मौके से छह हथियार बरामद किए हैं. इन हथियारों में 4 AK-47 राइफल्स, 2 चीनी एमक्यू राइफल, मैगजीन और हमले के दूसरे सामान शामिल हैं.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन उग्रवादियों ने एक घर में शरण ले रखी थी. घटना की जांच के लिए अरुणाचल प्रदेश के सीनियर पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंच गए हैं. पुलिस के मुताबिक उग्रवादियों के सफाये के लिए अभियान अभी जारी रहेगा.

नागा संगठनों के साथ कई दौर की बातचीत

नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (इसाक-मुइवा) पूर्वोत्तर का आतंकी संगठन है. ये संगठन नागा मूल के लोगों के लिए अलग देश की मांग करता आ रहा है. केंद्र सरकार नागा विद्रोहियों को मुख्य धारा में शामिल कराने के लिए कई दौर की बात कर चुकी है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement