scorecardresearch
 

दिल्ली पहुंचते ही एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए अलगाववादी नेता शब्बीर शाह

अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया जा सकता है. सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को इसके निर्देश दिए हैं.

Advertisement
X

अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को दिल्ली पहुंचते ही एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया. शाह करीब सवा बारह बजे इंडिगो की फ्लाइट से श्रीनगर से दिल्ली पहुंचे. यहां से उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया गया. उनके साथ दो और लोगों को हिरासत में लिया गया है. शाह भारत-पाक से पहले पाक NSA सरताज अजीज से मिलने दिल्ली आए थे.

वापस भेजा जा सकता है श्रीनगर
शाह को श्रीनगर वापस भेजा जा सकता है. शुक्रवार शाम ही इस मसले पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर बी.एस. ने बस्सी डीसीपी एयरपोर्ट रेंज से लंबी बातचीत की थी.


गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हुर्रियत से बातचीत मंजूर नहीं है. बात होगी तो सिर्फ पाकिस्तान सरकार के NSA से होगी और केवल आतंक पर होगी. इसका एजेंडा उफा में ही तय हो गया था. पाकिस्तान को इससे हटना नहीं चाहिए.

मीरवाइज बोले, भारत-पाक वार्ता में कश्मीर भी हिस्सा
उधर, श्रीनगर में मीरवाइज उमर फारूक ने हुर्रियत कॉनफ्रेंस की एग्जीक्यूटिव काउंसिल की सभी पार्टियों की बैठक बुलाई. मीरवाइज ने कहा कि यदि भारत सरकार पाक NSA से बात नहीं करने देती तो यह दुर्भाग्यपूर्ण होगा. दोनों मुल्कों के बीच तनाव का मुख्य कारण कश्मीर है और आतंक के मुद्दे पर भारत-पाक वार्ता में कश्मीर को भी हिस्सा बनाने की जरूरत है.

Advertisement

न J&K सरकार ने रोका, न PAK ने
सूत्रों के हवाले से खबर है कि पाकिस्तान ने हुर्रियत नेताओं से बात रद्द नहीं करने का फैसला किया है.  वहीं, जम्मू-कश्मीर सरकार भी अलगाववादियों को इस मुलाकात से नहीं रोकेगी. 

ने अहम बताई बातचीत
शब्बीर शाह ने अजीज से इस मुलाकात में होने वाली बातचीत को अहम बताया है. उन्होंने कहा कि भारत सरकार आतंक के मुद्दे को अहम बता रही है, लेकिन अहम मुद्दा कश्मीर है. सोमवार को होनी है. 


फिलहाल भारत सरकार की ओर से सोमवार को होने वाली इस बातचीत पर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है. शाम चार बजे विदेश मंत्री सुषमा स्वराज प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली हैं. इसमें वह बातचीत पर अंतिम फैसले की आधिकारिक घोषणा करेंगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement