इन दिनों अपनी फिल्म ‘जय हो’ के लिए जोरदार प्रचार कर रहे हैं और इसी दौरान उन्होंने दिल्ली के चुनावों में की सफलता और पर आजतक को एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया.
इस इंटरव्यू में सलमान खान ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी को मिली जोरदार सफलता पर कहा है कि उन्हें बहुत बड़ा प्लेटफार्म मिला है, अब उन्हें अपने किए वादों को पूरा कर खुद को साबित करना चाहिए. सलमान ने कहा, ‘इतना बड़ा प्लेटफार्म मिला है, अब प्रूव करो. जो वादे किए हैं वो निभाओ. आप पर बिलीव किया हमनें, अब प्रूव करो अपने आप को.’
सलमान खान मुजफ्फरनगर में हुए दंगे से हताहत लोगों को लेकर भी चिंतित हैं और वो इन की मदद के लिए एक शो करने की योजना भी बना रहे हैं. सलमान ने बताया, ‘एक शो करेंगे, जो पैसा आएगा, उससे वहां चैरिटी की जाएगी.’
यह एक्सक्लूसिव इंटरव्यू 12 जनवरी को आज तक पर प्रसारित किया जाएगा.
जय हो का डायलॉग यूज नहीं करें पार्टियां
अपने ताबड़तोड़ फिल्म प्रचार के दौरान महाराष्ट्र के नागपुर में कॉलेज के युवा छात्रों के सामने सलमान खान ने देश के राजनीतिक दलों को इस नई फिल्म के डायलॉग को इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी है. सलमान ने साफ किया है कि जब तक कोई भी राजनीतिक पार्टी जनता के बीच खुद को साबित नहीं करती, तब तक वो मेरी फिल्म के डायलॉग नहीं इस्तेमाल करें.