राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस संगठन के बारे में बुनियादी जानकारी देने के लिए और युवाओं के बीच लोकप्रियता हासिल करने के लिए ऐप लॉन्च करने जा है. आरएसएस लोगों की इस धारणा को बदलना चाहता है कि संघ केवल हिंदूवादी तत्वों को बढ़ावा देता है.
'द इकोनॉमिक टाइम्स' ने इस बारे में रिपोर्ट छापी है. आरएसएस देश की बड़ी युवा आबादी को इस संगठन से जोड़ने की कवायद कर रहा है. आरएसएस का नया ऐप एंड्रॉयड फोन और गैजेट्स पर चलेगा. इसमें संघ के बारे में सारी जानकारियां दी जाएंगी. आरएसएस की स्थापना, लक्ष्य, इसके कार्यक्रमों को लेकर तमाम जानकारियां ऐप पर आसानी से देखी जा सकेंगी.
संघ का कहना है कि इस ऐप के जरिए लोगों को उनके सारे सवालों के जवाब आसानी से मिल सकेंगे और उनकी हो सकेगा. बहरहाल, देखना होगा कि हाइटेक हो रहा संघ समाज के सभी वर्गों के बीच किस हद तक पैठ बना पाता है.