scorecardresearch
 

मानेसर में राजस्थान की SOG रोकने पर सुरजेवाला BJP पर भड़के

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मानेसर के होटल पहुंची राजस्थान एसओजी का हरियाणा पुलिस द्वारा रास्ता रोके जाने की घटना को लेकर बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना साधा है. सुरजेवाला ने इस बाबत कई सारे ट्वीट किए हैं.

Advertisement
X
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी पर बोला हमला (फाइल फोटो)
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी पर बोला हमला (फाइल फोटो)

  • कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी पर साधा निशाना
  • सुरजेवाला ने ट्वीट में लिखा- भाजपाई षड्यंत्र की पोल खुल गई

राजस्थान की सियासत में ऑडियो टेप की एंट्री के बाद सियासी बयानबाजी उफान पर है. बीजेपी नेता एक ओर जहां कांग्रेस पर अपनी लड़ाई में उन्हें घसीटने का आरोप लगा रहे हैं. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस लगातार यह साबित करने में जुटी है कि इस पूरे बवाल के पीछे बीजेपी नेताओं का ही हाथ है.

कांग्रेस प्रवक्ता ने मानेसर के होटल पहुंची राजस्थान एसओजी का हरियाणा पुलिस द्वारा रास्ता रोके जाने की घटना को लेकर बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना साधा है. सुरजेवाला ने इस बाबत कई सारे ट्वीट किए हैं.

यह भी पढ़ें:

कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला ने अपने एक ट्वीट में कहा, "मोदी जी, चीन को 'भूल' गए. कोरोना महामारी को 'भूल' गए. आर्थिक संकट को 'भूल' गए. पर 'मानेसर' पुलिस भेजना नहीं भूले. ये संयोग है या प्रयोग या सत्ता का दुरुपयोग!"

Advertisement

surjewala_071720111825.jpgकांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला का ट्वीट

अपने एक अन्य ट्वीट में सुरजेवाला ने लिखा है कि बीजेपी की बेशर्म साजिश का पर्दाफाश! हरियाणा पुलिस ने राजस्थान पुलिस को जांच करने से रोक दिया यह इस साजिश का प्रमाण है. यह खट्टर सरकार द्वारा की गई कानून और संविधान की उपेक्षा इसे अराजकता और हंगामे की ओर ले जाएगा.

यह भी पढ़ें:

अपने अगले ट्वीट में सुरजेवाला ने लिखा है, "राजस्थान कांग्रेस सरकार गिराने के भाजपाई षड्यंत्र व मिलीभगत की पोल खुल ही गई. हरियाणा पुलिस विधायकों की खरीद फरोख्त की जांच रोकने के लिए घेराबंदी कर खड़ी हो गई."

एसओजी को नहीं मिले भंवरलाल शर्मा

बता दें कि राजस्थान में कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में जांच पड़ताल जारी है. राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम शुक्रवार शाम मानसेर पहुंची थी, जहां एक होटल में कांग्रेस के कुछ बागी विधायक ठहरे हुए हैं. मगर पहले तो एसओजी टीम को होटल के अंदर जाने से रोक दिया गया. लेकिन करीब डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद एसओजी टीम को होटल में एंट्री की परमिशन दे दी गई. हालांकि वहां एसओजी टीम को कांग्रेस के विधायक भंवरलाल शर्मा नहीं मिले तो वो लोग खाली हाथ लौट गए.

Advertisement
Advertisement