पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता राजीव गांधी की आज 75वीं जयंती है. इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कई बड़े कांग्रेस नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
बता दें कि राजीव गांधी का जन्म आज ही के दिन 1944 में हुआ था. 21 मई, 1991 को उनकी हत्या कर दी गई थी.
Tributes to our former Prime Minister Shri Rajiv Gandhi Ji on his birth anniversary. We remember his efforts towards the nation.
— Narendra Modi (@narendramodi)
Delhi: Sonia Gandhi, Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra and Robert Vadra pay tribute to former prime minster Rajiv Gandhi on his birth anniversary.
— ANI (@ANI)
राजीव गांधी 1984 से 1989 तक प्रधानमंत्री रहे. तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदुर में 21 मई, 1991 को आम चुनाव के प्रचार के दौरान एलटीटीई के एक आत्मघाती हमलावर ने राजीव गांधी की हत्या कर दी थी.
1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद वह भारी बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बने. की राजनीति में कोई रूचि नहीं थी और वो एक एयरलाइन पायलट की नौकरी करते थे और उसी में खुश थे. लेकिन आपातकाल के उपरान्त जब इंदिरा गांधी को सत्ता छोड़नी पड़ी थी. वहीं साल 1980 में छोटे भाई संजय गांधी की हवाई जहाज दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के बाद माता का सहयोग देने के लिए उन्होंने राजनीति में प्रवेश कर लिया.