scorecardresearch
 

'RSS ने ही करवाई थी महात्मा गांधी की हत्या' वाले बयान पर SC से राहुल गांधी को राहत

आरएसएस मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने मामले में निचली अदालत के फैसले पर रोक लगा दी है.

Advertisement
X
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की फाइल फोटो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की फाइल फोटो

आरएसएस में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने मामले में निचली अदालत के फैसले पर रोक लगा दी है.

राहुल गांधी को मानहानि मामले में थाणे की निचली अदालत में शुक्रवार को पेश होना था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले के बाद अब कांग्रेस उपाध्यक्ष को पेश नहीं होगा. मामले की अगली सुनवाई 8 जुलाई को होगी.

गौरतलब है‍ कि 2014 के मार्च महीने में राहुल गांधी ने कहा था कि महात्मा गांधी की हत्या संघ ने करवाई थी. कांग्रेस उपाध्यक्ष ने आरएसएस पर हमला करते हुए बीजेपी नेताओं के उन दावों का भी मजाक उड़ाया था कि बीजेपी देश में कंप्यूटर लेकर आई है.

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि आरएसएस के लोगों ने गांधीजी की हत्या की और आज उनके लोग (बीजेपी) उनकी चर्चा करते हैं. राहुल ने कहा था कि आरएसएस ने सरदार पटेल और गांधीजी का विरोध किया था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement