scorecardresearch
 

कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी में राहुल

राहुल गांधी की नई टीम के चेहरे भविष्य में कांग्रेस के भीतर बनती राहुल की लीक की कहानी खुद कह देते हैं.

Advertisement
X
राहुल गांधी
राहुल गांधी

राहुल गांधी की नई टीम के चेहरे भविष्य में कांग्रेस के भीतर बनती राहुल की लीक की कहानी खुद कह देते हैं.

मीनाक्षी नटराजन, हरीश चौधरी, अशोक तंवर, कृष्णा वेरेगौडा, राजीव साटव, शनीमोल उस्मान और ज्योति मिर्धा सरीखे चेहरो का मतलब है युवापन और जमीन से जुड़ी राजनीति को नये तरीके से परिभाषित करना.

इन चेहरों की बदौलत राहुल गांधी कांग्रेसी राजनीति के उस बॉटलनेक को खोलना चाहते हैं, जो नेताओं के अनुभव और उम्र के नाम पर अभी तक कांग्रेसी राजनीति को पारंपरिक तरीके से ही ढोता रहा और बीतते वक्त के साथ आम लोगो से सरोकार खत्म होते गये.

राहुल का नयी टीम को लेकर नजरिया तिहरा है. पंचायत और ब्लाक स्तर पर युवा चेहरे ही संपर्क साधे, दिल्ली से एलान होती सरकार की नीतियो के असल चेहरे पर रिपोर्ट दें और तीसरा
कांग्रेस को खुली किताब की तरह जमीनी स्तर पर रखें जिससे आम आदमी जुड़े.

यानी राहुल गांधी मिशन 2014 के आसरे भविष्य की कांग्रेस की बिसात भी अब नयी टीम के आसरे बिछाना चाहते हैं और पहली बार कांग्रेस के कुल 34 सचिवों के आसरे हर क्षेत्र में नीतियों को लेकर पहली राजनीतिक एपआईआर अपनी युवा टीम से ही चाहते है.

Advertisement

इसका मतलब साफ है कि कांग्रेस में महासचिवो की कतार को समूची बहस और निर्णय उस रिपोर्ट के आधार पर ही लेने होगें जो युवा टीम हर ब्लाक और पंचायत स्तर पर घुम घुम कर इक्ट्ठा करेगी. खास बात यह भी है कि राहुल की नयी टीम क्षत्रपों के उस वोट बैक में भी सेंघ लगाने की तैयारी में हो जो कभी कांग्रेस के पारंपरिक वोट र्बैक रहे. खासकर दलित, पिछडा और अल्पसंख्यक.

इसीलिये अशोक तंवर हो या राजीव सातव या फिर शनीमोल उस्मान. राहुल ने नजरिया साफ रखा है कि क्षेत्र, जातिय गणित और राजनीतिक समझ के दायरे में उनकी टीम पारदर्शी दिखायी देनी चाहिये.

राहुल पार्टी के 9 महासचिवों में से कम से कम 4 को बदलना चाहते हैं, जिनकी छुट्टी हो सकता है उनमें मोहसिना किदवई और गुरुचरण चरक शामिल हैं तो धनी राम शांडिल्य को पहले ही महासचिव पद से हटाकर नई जिम्मेदारी दी जा चुकी है.

इसके साथ ही राहुल ने प्रदेशों में अध्यक्ष बदलने की कवायद शुरु कर दी है, जिसकी शुरुआत पंजाब में प्रताप सिंह बाजवा को कांग्रेस अध्यक्ष बना कर दी है. जाहिर हैं राहुल अब खुल कर खेलना चाहते हैं.

Advertisement
Advertisement