विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और उनके पाकिस्तानी समकक्ष सरताज अजीज की मुलाकात से पहले एक बार फिर पाकिस्तान का अलगाववादी प्रेम जाग गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए साल 2014 में ट्रेन बुक कराने वाले बीजेपी नेता ने खुदकुशी की धमकी दी है. पढ़िए सभी बड़ी खबरें एक साथ...
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और उनके पाकिस्तानी समकक्ष सरताज अजीज की मुलाकात से पहले एक बार फिर पाकिस्तान का कश्मीर घाटी के अलगाववादी नेताओं के प्रति लगाव सामने आया है. पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित और अलगाववादी नेता बिलाल लोन के बीच हाल ही में मुलाकात हुई है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए साल 2014 में ट्रेन बुक कराने वाले बीजेपी नेता ने खुदकुशी की धमकी दी है. बीजेपी नेता को रेलवे ने12.30 लाख रुपये के भुगतान का नोटिस दिया गया है. यूपी में बीजेपी की फतेहपुर सीकरी इकाई के पूर्व अध्यक्ष रहे विनोद सामरिया के नाम पर पीएम मोदी की रैली में समर्थकों की भीड़ जुटाने के लिए एक ट्रेन बुक की गई थी.
मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान मंगलवार रात को एअर इंडिया के एक विमान का टायर फट गया. इस विमान में 160 यात्री सवार थे. फिलहाल मिली जानकारी के मुताबिक कुछ यात्रियों को हल्की चोट भी आई है. मंगलवार रात करीब 10 बज कर 45 मिनट पर लैंडिंग के दौरान मुंबई एयरपोर्ट पर नागपुर से उड़ान भरने वाले विमान संख्या 630 का टायर फट गया. हादसे में कुछ यात्रियों को हल्की चोट लगने की खबर मिली है.
फैजाबाद के रहस्यमयी गुमनामी बाबा के नेताजी सुभाष चंद्र बोस होने की अटकलों को और बल मिल गया. अदालत के आदेश के बाद पिछले करीब 2 हफ्तों से गुमनामी बाबा के सामान के बॉक्स खोले जा रहे थे. मंगलवार को उनका आखिरी बक्सा खोला गया जिसमें नेताजी की फैमिली फोटो मिली है.
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की 12वीं बोर्ड के गणित परीक्षा पर उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब रांची और धनबाद के पेरेंट्स और स्टूडेंट्स का कहना है कि यहां गणित का पेपर परीक्षा से 12 घंटे पहले लीक हो गया था.