scorecardresearch
 

सुषमा-सरताज की मुलाकात से पहले अलगाववादी बिलाल लोन से मिले PAK उच्चायुक्त

बीते सोमवार को अब्दुल बासित ने दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में अलगाववादी नेता बिलाल लोन से मुलाकात की

Advertisement
X

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और उनके पाकिस्तानी समकक्ष सरताज अजीज की मुलाकात से पहले एक बार फिर पाकिस्तान का कश्मीर घाटी के अलगाववादी नेताओं के प्रति लगाव सामने आया है. पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित और अलगाववादी नेता बिलाल लोन के बीच हाल ही में मुलाकात हुई है.

सूत्रों ने बताया कि बीते सोमवार को अब्दुल बासित ने दिल्ली स्थित में बिलाल लोन से मुलाकात की. हालांकि इस बात के संकेत भी मिले हैं कि सुषमा स्वराज और सरताज अजीज के बीच होने वाली मुलाकात पर इसका असर नहीं पड़ेगा.

पाकिस्तान दिवस के लिए भी भेजा न्योता
पाकिस्तानी उच्चायोग ने कश्मीर के सभी अलगाववादी नेताओं को 23 मार्च को मनाए जा रहे पाकिस्तान डे के मौके पर भी आमंत्रित किया है. पाकिस्तान नई दिल्ली स्थित अपने उच्चायोग में हर साल दिवस कार्यक्रम में अलगाववादी नेताओं को आमंत्रित करता रहा है.

Advertisement

दो बार रद्द हो चुकी है वार्ता
बता दें कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने पाकिस्तान के साथ दो बार बातचीत सिर्फ इस वजह से रद्द की थी क्योंकि वहां की सरकार वार्ता से पहले अलगाववादी नेताओं से मुलाकात कर कश्मीर के करना चाहते थे.

Advertisement
Advertisement