scorecardresearch
 

नरेंद्र मोदी ने की ममता को मोहने की कोशिश

अकसर अपने विरोधियों पर तीखा हमला बोलने वाले गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी जब 'दीदी' के गढ़ कोलकाता पहुंचे तो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की इशारों ही इशारों में तारीफ की.

Advertisement
X
नरेंद्र मोदी
नरेंद्र मोदी

अकसर अपने विरोधियों पर तीखा हमला बोलने वाले गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी जब 'दीदी' के गढ़ कोलकाता पहुंचे तो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की इशारों ही इशारों में तारीफ की. मोदी के इस मंत्र को सुनकर ऐसा लग रहा था जैसे वह ममता बनर्जी को मोहने की कोशिश में जुटे हैं.

नरेंद्र मोदी ने खुलकर ममता बनर्जी की तारीफ की तो लेफ्ट को लताड़ा भी. मोदी ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार लेफ्ट सरकार की गड्ढे भर रही है.

मोदी ने भाषण के शुरुआत में कहा, 'बंगाल ने 32 साल तक तबाही का मंजर देखा. अब बंगाल सही रास्ते पर है. मौजूदा सरकार राज्य का सपना पूरा करने में जुटी है. तृणमूल सरकार लेफ्ट के गड्ढे भर रही है.'

दरअसल मोदी ने अपने भाषण के दौरान एक बार भी ममता बनर्जी पर निशाना नहीं साधा. साथ ही बंगाल की जमकर तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि बंगाल कई सदियों से ज्ञान और आध्यात्म के क्षेत्र में आगे रहा है और भविष्य में भी आगे रहेगा.

जब मोदी से ममता बनर्जी को पर्यटन के संबंध में सुझाव देने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा, 'बंगाल के सभी लोगों का गुजरात में स्वागत है.'

Advertisement
Advertisement