प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बीच वाकयुद्ध जारी है. भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर एक बार फिर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा है कि उन्हें किसानों की जमीन हड़पने की बहुत जल्दी है.
राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया-
Modi ji in an amazing hurry to grab land from poor farmers at any cost. A 3rd attempt at pushing the anti farmer Land Ordinance! (1/2)
— Office of RG (@OfficeOfRG)
Congress Party will continue to fight for the rights of the kisan and mazdoor against this : Rahul Gandhi (2/2)
— Office of RG (@OfficeOfRG)
उन्होंने कहा कि केंद्र पर करीब 60 साल तक राज करने के बाद अचानक कांग्रेस को गरीबों का याद आ गई है. कांग्रेस की नीतियां हमेशा गरीबों के खिलाफ रही हैं और उसी का खामियाजा जनता आज भुगत रही है.
इससे पहले, एक अंग्रेजी अखबार को दिए गए इंटरव्यू में भी पीएम ने कहा कि पिछले सालों पुराने लैंड बिल की वजह की वजह से किसानों का नुकसान हुआ है और बीते 60 साल में अब तक करीब 3 लाख किसानों ने आत्महत्या की है. यह सब एक पुराने कानून के चलते हुआ, जो किसान विरोधी था.
'दिमागी तौर पर दिवालियां हैं...'
मोदी ने कहा, 'सूट-बूट की सरकार' का जिक्र करने वाले लोग दिमागी तौर पर दिवालिया हैं. विपक्षी नेताओं के पास मुद्दे नहीं हैं तो वे कपड़ों को निशाना बना रहे हैं.' बता दें कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में अपने भाषण के दौरान पहली बार मोदी सरकार को सूट-बूट की सरकार बताया था. जिसके बाद कांग्रेस के दूसरे नेताओं ने भी इस शब्द का खूब इस्तेमाल किया और मोदी सरकार को कॉरपोरेट घरानों से जोड़कर घेरने की कोशिश की.