मेघालय की दो विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज जारी किए जा रहे हैं. यहां की दक्षिण तूरा विधानसभा सीट से NPP उम्मीदवार और राज्य के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने जीत हासिल कर ली है. उन्होंने इस सीट पर करीब 8 हजार वोटों से जीत हासिल की है.
आपको बता दें कि मेघालय की दो सीटों पर पिछले हफ्ते गुरुवार को ही मतदान हुए थे. दक्षिण तूरा के अलावा रानीकोट पर भी 23 अगस्त को ही मतदान हुआ था. रानीकोट सीट पर यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार ने करीब 3400 वोटों से जीत दर्ज की है.
बता दें कि इस साल मार्च में राज्य में चुनाव हुए थे, जिसके बाद संगमा ने बतौर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. वह अभी तक लोकसभा सांसद थे.
Thank you for believing in NPP and me.
— Conrad Sangma (@SangmaConrad)
राज्य में मार्च में विधानसभा चुनाव हुए थे. राज्य की 60 विधानसभा सीटों में NPP ने बीजेपी व अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन कर सरकार बनाई थी. संगमा के पास अभी तक कुल 34 विधायकों का समर्थन है.
60 सदस्यीय मेघालय विधानसभा चुनाव में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) 19, बीजेपी 2, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) 6, एचएसपीडीपी 2, पीडीएफ 4 और 1 निर्दलीय के साथ आने से कोनराड संगमा के पास 34 विधायकों का समर्थन था.