scorecardresearch
 

कर्नाटक में 22 साल की लड़की से बर्बर गैंगरेप, टांग टूटी

केरल की 22 वर्षीय एक छात्रा को मणिपाल में शुक्रवार रात कथित तौर पर अगवा कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया.

Advertisement
X
मणिपाल में छात्रा से रेप
मणिपाल में छात्रा से रेप

केरल की 22 वर्षीय एक छात्रा को मणिपाल में शुक्रवार रात कथित तौर पर अगवा कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया.

उडुपी के पुलिस अधीक्षक डॉ. बोरलिंगैया ने बताया कि छात्रा को मणिपाल विश्वविद्यालय परिसर से उस वक्त अगवा किया गया जब वह पुस्तकालय से लौट रही थी. परिसर के बाहर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया.

उन्होंने बताया कि फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है लेकिन पुलिस को तीन लोगों की तलाश है जिनमें एक ऑटो रिक्शा चालक भी शामिल है. वह इस अपराध में शामिल था.

बोरलिंगैया ने बताया कि पीड़िता की टांग टूट गई है और उसके हाथ और गर्दन पर भी चोट लगी है. उसका इलाज चल रहा है.

मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एस्टेट के मैनेजर जय विट्टल की शिकायत पर अपहरण और बलात्कार का एक मामला दर्ज किया गया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement